देश

चुनावी रैली में पीएम मोदी का कांग्रेस पर जुबानी वार, कहा- कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया

Haryana Assembly Elections: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया. पीएम मोदी ने मंच से कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि इन्होंने प्रदेश को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है और जब हाईकमान भ्रष्टाचारी होता है, तो नीचे लूट का खुला लाइसेंस मिल ही जाता है. याद कीजिए, 10 साल पहले जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, तब कैसे ​प्रदेश को लूटा गया था. यहां किसानों की जमीनों को जमकर लूटा गया, प्रदेश को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया गया था. दलालों और दामादों से बचना है तो कमल ही बचाएगा. किस-किस कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगे हैं, ये आप अच्छे से जानते हैं.

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 10 साल पहले एक भी ऐसी नौकरी नहीं थी, जिसमें खर्ची और पर्ची नहीं चलती हो. सरकारी ठेकों में जमकर भ्रष्टाचार होता था. हरियाणा को लूटकर खाने वाली ऐसी करप्ट कांग्रेस को राज्य की सरकार से दूर रखना है, तब जाकर हरियाणा बचेगा. आप पर तो मेरा हक है, मुझे भी तो हरियाणा का कर्ज चुकाना है. मुझे खुशी है कि हरियाणा के लोग इतने समझदार हैं कि केंद्र और राज्य की क्या ताकत होती है, जितना हरियाणा के लोग समझते हैं हिंदुस्तान में, उतना और कोई नहीं समझता है, इसलिए हरियाणा में उसकी ही सरकार बनती है, जिसकी दिल्ली में सरकार होती है.

जहां-जहां कांग्रेस ने पैर रखा, वहां भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद पक्का

पीएम मोदी ने कहा कि आप भी जानते हैं, जहां भी कांग्रेस को मौका मिला, जहां-जहां कांग्रेस ने पैर रखा, वहां भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद पक्का है. भारत के सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार पैदा करने वाली, पालने-पोसने वाली कांग्रेस है. कांग्रेस ने हमेशा ही एससी, एसटी और ओबीसी को भागीदारी से वंचित रखा है. ये तो बाबा साहेब अंबेडकर थे, जिन्होंने दलितों को आरक्षण दिया, वरना ओबीसी की तरह दलितों को भी आरक्षण के लिए कांग्रेस की हार का इंतजार करना पड़ता. जब-जब कांग्रेस सरकार से दूर रही है, तब-तब एससी, एसटी और ओबीसी को उनका हक मिला है। जब-जब कांग्रेस, सरकार में रही है, उसने दलितों-पिछड़ों का हक छीना है.

उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों से 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने का फैसला लिया. जब यहां कांग्रेस की सरकार थी, तो एमएसपी पर फसलें खरीदने से सबसे ज्यादा नफरत करती थी. यही कांग्रेस की सच्चाई है, जो हरियाणा के किसान को जरूर जाननी चाहिए. भाजपा सरकार किसानों के हक में लगातार बड़े-बड़े फैसले ले रही है। अपनी तीसरी पारी के सौ दिनों में ही हमारी सरकार ने किसानों के लिए अनेक बड़े फैसले लिए हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

3 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

46 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago