चुनाव

Jharkhand Election: ₹450 में गैस सिलेंडर, 10 लाख सरकारी नौकरी के वादे के साथ जारी हुआ Congress का घोषणा पत्र

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार शाम अपना घोषणा पत्र जारी किया. इसमें अगले पांच साल में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने और सरकारी नौकरी में भर्ती की अधिकतम उम्र पार कर चुके युवाओं को प्रतिमाह पांच हजार रुपए का भत्ता देने जैसे कई वादे किए गए हैं. पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, सांसद सुखदेव भगत सहित अन्य नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा पत्र जारी किया.

पार्टी का घोषणापत्र विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 43 सीटों पर मतदान से ठीक पहले आया है. जबकि, दूसरे चरण की 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होने हैं. घोषणा पत्र में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने, सरना धर्म कोड को मान्यता दिलाने और क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति के संरक्षण का वादा किया गया है.

मंईयां सम्मान योजना

दिसंबर 2024 से ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी. अनुसूचित जनजाति के लिए 28 प्रतिशत, अनुसूचित जाति 12 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की बात घोषणा पत्र में कही गई है. वहीं, अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की रक्षा के लिए विशेष योजनाएं लाने, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन का भी ऐलान किया गया है.

450 में गैस सिलेंडर

पार्टी ने गरीबों के लिए मुफ्त राशन की मात्रा 7 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिमाह करने और गैस सिलेंडर 450 में उपलब्ध कराने का वादा किया है. इसमें कहा गया है कि राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाएंगे. साथ ही, जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय खोले जाएंगे. धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,400 से बढ़ाकर 3,200 रुपए करने और लाह, तसर, करंज, इमली, महुआ जैसे उत्पादों के समर्थन मूल्य में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है.

मॉब लिंचिंग रोकने के लिए कड़ा कानून

इसके अलावा घोषणा पत्र में मॉब लिंचिंग रोकने के लिए कड़ा कानून लाने, एक माह के अंदर महिला आयोग का गठन करने और पूर्व की भाजपा सरकार में लाई गई लैंड बैंक पॉलिसी को रद्द करने की भी बात कही गई है.

–भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

11 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

25 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

25 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

28 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

33 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

47 minutes ago