चुनाव

झारखंड में किसकी सरकार? वोटिंग से पहले इस सर्वे ने उड़ाई इन दलों की नींद, जानें BJP को फायदा या नुकसान

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर को मतदान होने वाले हैं. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. ऐसे में राज्य में चुनावी सरगर्मी चरम पर है. इसी बीच झारखंड चुनाव से पहले मैटराइज सर्वे का एक सर्वे सामने आया है. जिसमें चुनाव में अलग-अलग पार्टियों को मिलने वाली सीटों और वोट शेयर का अनुमान लगाया गया है.

सत्ता परिवर्तन की उम्मीद

सर्वे के मुताबिक, झारखंड में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है. राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन को बड़ा झटका लगने जा रहा है. झारखंड में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होने का इतिहास रहा है. 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत होती है.

BJP गठबंधन को कितनी सीटें?

मैटराइज सर्वे के अनुसार, झारखंड में भाजपा गठबंधन को 45 से 50 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के 18 से 25 सीट जीतने की आशंका जताई गई है. वहीं, अन्य के खाते में 2 से 5 सीट मिलने की उम्मीद है. साल 2019 के विधानसभा चुनावों में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें जीतीं, जबकि एनडीए को 25 सीटें मिली थी.

53 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद

वोट प्रतिशत की बात करें तो, मैटराइज सर्वे के अनुसार भाजपा गठबंधन को 53 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद है. जबकि, जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन का वोट शेयर 27.9 फीसदी रह सकता है. वहीं, अन्य को 18.9 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान जताया गया है.

मैटराइज सर्वे के अनुसार, कोल्हान (चाईबासा), दक्षिणी छोटानागपुर (रांची), पलामू (मेदिनीनगर) में जहां भाजपा और उसके सहयोगी दल की पकड़ मजबूत होती दिखाई दे रही है. वहीं, जेएमएम गठबंधन को इन पांच क्षेत्रों में भारी सीटों का नुकसान होने का अनुमान है.

झारखंड में रीजन वाइज सीटों की बात करें तो, मैटराइज सर्वे के अनुसार संथाल परगना की 18 सीटों में से भाजपा गठबंधन को 6 से 9 सीटें मिल सकती है, वहीं जेएमएम गठबंधन को 4 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है. उत्तरी छोटानागपुर (हजारीबाग) की 25 सीटों में भाजपा गठबंधन को 14 से 17 और जेएमएम गठबंधन को 0-4 सीट मिलने की उम्मीद जताई गई है.

कोल्हान में, जेएमएम को चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद भारी नुकसान होता दिखाई दे रहा है. सर्वे में कोल्हान क्षेत्र में जेएमएम और उसके सहयोगियों की करारी हार का अनुमान लगाया गया है, जिसमें करीब 14 निर्वाचन क्षेत्र हैं.

वोट शेयर के मामले में भी भाजपा को इंडिया ब्लॉक पर बढ़त मिलने का अनुमान है. कोल्हान क्षेत्र में अकेले भाजपा को 42 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद है, जबकि पलामू क्षेत्र में 47% से ज़्यादा वोट शेयर मिलने की उम्मीद है.

बाबूलाल मरांडी सबसे लोकप्रिय चेहरा

इसके अलावा मैटराइज सर्वे में बाबूलाल मरांडी झारखंड के मुख्यमंत्री के लिए सबसे लोकप्रिय चेहरा बनकर उभरे हैं. राज्य में लोगों से जब ये पूछा गया कि सीएम पद के लिए उनकी पसंद कौन है, तो लगभग 44% लोगों ने बाबूलाल मरांडी का नाम लिया है. जबकि, हेमंत सोरेन को 30% लोगों ने मुख्यमंत्री का पसंदीदा चेहरा बताया है.

यह भी पढ़ें- Jharkhand: रांची में पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोगों ने घंटों किया इतजार

मैटराइज का सर्वे 15 अक्टूबर से 9 नवंबर के बीच में किया गया है. सैंपल साइज की बात करें तो सर्वे में राज्य के 63,842 लोगों की राय ली गई है. इसमें 30 हजार से अधिक पुरुष, करीब 21 हजार महिलाएं और 11 हजार युवा मतदाताओं की राय शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में पंचमी श्राद्ध का विशेष महत्व…’ जानिए पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा शुभ मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…

41 minutes ago

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

6 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

7 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

8 hours ago