चुनाव

“16 प्रत्याशियों को आया फोन…15-15 करोड़ रुपये का ऑफर”, Kejriwal ने लगाए गंभीर आरोप

Delhi Election 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को आरोप लगाया क‍ि उनके 16 उम्मीदवारों को अन्य पार्टी में शामिल होने के लिए फोन आया है और प्रत्येक को 15-15 करोड़ रुपये देने का ऑफर दिया गया.

केजरीवाल ने किया चौंकाने वाला दावा

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कुछ एजेंसि‍यां दिखा रही हैं कि एक पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रही हैं. पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि ‘आप’ छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे. अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है?”

एग्जिट पोल को फर्जी बताया

उन्होंने आगे कहा, “जाहिर तौर पे ये फर्जी सर्वे करवाए ही इसलिए गए हैं, ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके. हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा.”

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मुकेश अहलावत ने एक्स पर एक पोस्ट कहा, “मैं मर जाऊंगा, कट जाऊंगा, लेकिन कभी अरविंद केजरीवाल का साथ नहीं छोडूंगा. उन्होंने अपनी पोस्ट में एक मोबाइल नंबर भी लिखा और कहा कि मुझे इस नंबर से फोन आया. उसने बोला कि उनकी सरकार बन रही है, मंत्री बना देंगे और 15 करोड़ रुपये भी देंगे. ‘आप’ छोड़ के आ जाओ. मैं इनको कहना चाहता हूं कि केजरीवाल ने और ‘आप’ पार्टी ने मुझे इज्‍जत दी है, मैं मरते दम तक अपनी पार्टी को नहीं छोड़ूंगा.”

यह भी पढ़ें- Delhi Exit Poll Results 2025: दस में से 8 एग्जिट पोल में BJP को बहुमत, 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान

मुकेश अहलावत की पोस्ट पर दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक्स पर कहा, “अगर एक पार्टी की 50 से ज़्यादा सीटें आ रही हैं, तो यह हमारे प्रत्याशियों को संपर्क कर के तोड़ने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? यह दिखा रहा है कि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की एक साजिश है !

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

8 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago