देश

Accident: जयपुर-अजमेर हाईवे पर बस और कार में भिड़तं, महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे 8 लोगों की दर्दनाक मौत

जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना गुरुवार को राजस्थान के दूदू में मोखमपुरा के पास हुई, जब एक रोडवेज बस का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई.

कार सवार 8 लोगों की मौत

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग भीलवाड़ा जिले के रहने वाले थे और प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहे थे. यह लोग एक ईको कार में सवार थे, जो अजमेर से जयपुर की ओर आ रही थी. वहीं, रोडवेज बस जोधपुर डिपो की थी और जयपुर से अजमेर की तरफ जा रही थी. अचानक बस का अगला टायर फटने से चालक संतुलन खो बैठा, जिससे बस डिवाइडर पार कर कार से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

कार के उड़े परखच्चे

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना का दृश्य बहुत भयावह था. टक्कर के बाद कार बुरी तरह पिचक गई थी, जिससे शव निकालने में काफी परेशानी हुई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. मृतकों की पहचान कर उनके परिवार वालों को खबर दी गई, जिससे गांव में शोक का माहौल छा गया.

यह भी पढ़ें- M3M का पर्दाफाश पार्ट-2: भारत एक्सप्रेस की मुहिम का बड़ा असर, एक के बाद एक खुलासे से डरे M3M ग्रुप ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

बड़लियास गांव के पूर्व सरपंच प्रकाश रेगर ने बताया कि मृतकों में से पांच उनके गांव के थे और उनके परिवारों ने सरकार से 21 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की है. शवों को शुक्रवार दोपहर तक भीलवाड़ा पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है. इस घटना पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने गहरी संवेदना व्यक्त की और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago