चुनाव

’40 हजार कैश…7 लाख सालाना कमाई’, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं Arvind Kejriwal और उनकी पत्नी

Delhi Election: दिल्ली की हॉट सीट से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति, आय और आपराधिक मामलों के बारे में जानकारी दी. हलफनामे में यह बात सामने आई है कि उनके खिलाफ कुल 14 आपराधिक मामले लंबित हैं.

केजरीवाल के हलफनामे से मिले आपराधिक मामले की जानकारी में दिल्ली आबकारी नीति को लागू करने में कथित अनियमितताओं से जुड़ी शिकायत शामिल है. इस हलफनामे के अनुसार पिछले 5 साल में केजरीवाल के खिलाफ सिर्फ एक आपराधिक मामला बढ़ा है. 2020 के चुनाव के दौरान केजरीवाल ने हलफनामे में बताया था कि उनके खिलाफ 13 आपराधिक मामले लंबित थे.

कितनी संपत्ति के मालिक हैं केजरीवाल?

अरविंद केजरीवाल की संपत्ति की अगर हम बात करें तो उन्होंने 40 हजार रुपये नकद घोषित किए हैं. वहीं, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास 32 हजार रुपये की नकद राशि है. इसके अलावा, केजरीवाल के पास 3,46,849 रुपये की चल संपत्ति और 1.7 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. जबकि, उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. हलफनामे में केजरीवाल ने बताया है कि वह किसी कार के मालिक नहीं हैं. लेकिन, उनकी पत्नी के पास मारुति बलेनो कार है. इसके अलावा, उनकी पत्नी के पास 320 ग्राम सोने सहित 2.59 मिलियन रुपये मूल्य के आभूषण हैं. अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल के पास कोई देनदारी नहीं है.

सालाना कमाई 7 लाख 21 हजार

साल 2023-24 के लिए केजरीवाल द्वारा भरी गई आयकर रिटर्न के अनुसार, उनकी वार्षिक आय 7,21,530 रुपये है. वहीं, उनकी पत्नी की आय 14,10,740 रुपये है. केजरीवाल ने बताया कि उनकी आय का मुख्य स्रोत उनका विधायी वेतन है, जबकि उनकी पत्नी की आय उनकी पेंशन से है.

यह भी पढ़ें- एक Retweet और मच गया हड़कंप: AAP ने की निर्वाचन अधिकारी को तत्काल हटाने की मांग, जानें पूरा मामला

2020 में कितनी संपत्ति थी?

आपको बताते चलें, साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल के ने बताया था कि उनके पास 9.95 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 57 लाख रुपये की चल संपत्ति थी. उस समय उनके पास 1.77 करोड़ रुपये और सुनीता के पास 1 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

2 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

28 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

31 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago