मनोरंजन

फिल्म अभिनेता Saif Ali Khan पर जानलेवा हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में चाकू से हमला किया गया है. हमले के बाद सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की ओर से जानकारी दी गई है कि वह अभी खतरे से बाहर हैं. उनकी सर्जरी की जा रही है.

चोर ने किया चाकू से हमला

मिली जानकारी के अनुसार, सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बांद्रा वेस्ट स्थित घर में बीती रात 2 बजे चोर घुसा था. उसी ने सैफ अली खान पर ताबड़तोड़ तीन बार चाकू से हमला कर दिया, जिसमें सैफ अली खान को छह जगह पर चोटें आई हैं.  उनके गले, पीठ और हाथ पर जख्म के निशान हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस घर में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ के लिए उन्हें थाने लेकर गई है, जहां पर उन सभी से पूछताछ की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 90 के दशक में जब Shahrukh Khan ने ठुकराई थी माफिया की फिल्म, मिली थी जान से मारने की धमकियां

चोर के साथ सैफ की हाथापाई

बताया जा रहा है कि चोर जब घर में घुसा तो उसके साथ सैफ अली खान की पहले हाथापाई हुई, उसी दौरान चोर ने चाकू निकालकर उनपर हमला कर दिया. सैफ अली खान से हाथापाई होने से पहले से चोर की घर की सहायिका से बहस हो रही थी, तभी बीच-बचाव में आए सैफ पर चोर ने हमला किया.

सैफ अली की टीम का बयान

सैफ अली की टीम की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट आया है. जिसके मुताबिक, सैफ के घर पर चोरी की कोशिश हुई थी. अभी अस्पताल में उनकी सर्जरी हो रही है. हम मीडिया और फैंस से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हैं. ये पुलिस केस है. हम आपको स्थिति के बारे में अपडेट करते रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

1 minute ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

24 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

27 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

43 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

53 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

54 minutes ago