लाइफस्टाइल

Exam Preparation Tips: क्या आप भी चाहते हैं अपने बच्चों के एग्जाम में अच्छे नंबर? तो उन्हें लगाएं इन 5 चीजों की आदत

Exam Preparation Tips: जैसा कि हम सभी जानते हैं अब कुछ ही समय बाद बच्चों के फाइनल एग्जाम शुरू होने वाले हैं. ऐसे में बच्चों का पढ़ाई में मन लगाना बहुत जरूरी है. इसके लिए सबसे पहले आपको पढ़ाई का माहौल सही बनाना होगा. लेकिन ये भी सच है कि हर बच्चे का नेचर अलग-अलग होता है, इसलिए ये भी जरूरी है कि पहले आप अपने बच्चे के नेचर को समझें और उसी के अनुसार उनकी स्थितियों को हैंडल करें. तो आइए जानते हैं कि आप अपने बच्चे की पढ़ाई को किस तरह सुधार सकते हैं?

हेल्दी फूड का सेवन

दिमागी क्षमता को बेहतर बनाने के लिए हेल्दी फूड का सेवन बहुत जरुरी है. बच्चों की डाइट में फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, अनाज, दूध और अंडे जैसे पौष्टिक आहार शामिल करें. इनमें मौजूद विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन बच्चे के शरीर और दिमाग दोनों को स्वस्थ रखते हैं, जिससे उनका फोकस और ऊर्जा बढ़ती है.

पढ़ाई की आदत डालें (Exam Preparation Tips)

कभी-कभी बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना जरूरी होता है. उनके पसंदीदा विषय पर किताबें लाकर दें और उन्हें पढ़ने के लिए कहें. इससे उन्हें रुचि पैदा होगी और पढ़ाई का मन बनेगा. इस दौरान ये ध्यान रखें कि वे किस विषय में ज्यादा रुचि रखते हैं, ताकि उनका उत्साह बना रहे.

यह भी पढ़ें: Chocolate Side Effects: आप जानते हैं किस चॉकलेट को खाना है शरीर के लिए खतरनाक? यहां जानें एक्सपर्ट की राय

बच्चों की तारीफ करें

बच्चों के प्रयासों को सराहना और उनकी तारीफ करें. जब बच्चा कुछ अच्छा करता है, तो उसे प्रेरित करने के लिए उसकी प्रशंसा करें. ये न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि उन्हें आगे और अच्छा करने के लिए भी प्रेरित करता है.

पढ़ाई के लिए अलग-अलग ऑप्शन उपलब्ध कराएं

बच्चों को पढ़ाई के लिए विविध तरीके अपनाने की सलाह दें. आप उन्हें अलग-अलग प्रकार की किताबें, नोट्स और प्रैक्टिस के लिए अलग-अलग संसाधन दें. इससे बच्चों की पढ़ाई में रुचि बनेगी और उनका मन लंबे समय तक पढ़ाई में लगेगा.

अलग-अलग सोर्स का इस्तेमाल करें (Exam Preparation Tips)

बच्चों की पढ़ाई में रुचि और ध्यान बनाए रखने के लिए आप अलग-अलग सोर्स का उपयोग कर सकते हैं. मोबाइल ऐप्स, वीडियो लेक्चर्स और ई-बुक्स का इस्तेमाल करके बच्चों को पढ़ाई से जुड़ी मजेदार एक्टिविटीज और इंटरेस्टिंग जानकारियां दें. इससे उनका ध्यान केंद्रित (concentrated) रहेगा और पढ़ाई को लेकर उनकी उत्सुकता भी बढ़ेगी.

Uma Sharma

Recent Posts

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 minutes ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

33 minutes ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

1 hour ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

2 hours ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

4 hours ago