रणवीर सिंह ने इंस्टा से डिलीट कीं दीपिका पादुकोण संग शादी की तस्वीरें
Ranveer Singh Wedding Pics: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी हर कोई पसंद करता है. लेकिन दोनों के रिश्ते में अक्सर उतार-चढ़ाव होते रहते हैं. उन दोनों की प्रेम कहानी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है. उनके रिश्ते को लेकर आए दिन चर्चा होती रहती है. कभी तलाक को लेकर तो कभी दीपिका का कॉफी विद करण पर बताया कि उनका रिश्ता सीरियस नहीं था या फिर कुछ और. इस बीच अब रणवीर सिंह ने एक और शॉकिंग काम कर दिया है जिसे सुनकर फैंस को होश उड़ गए है.
हाल ही में रणवीर कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका पादुकोण के साथ शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं. ऐसे में अब फैंस काफी हैरान हैं और उन्हें फिक्र हो गई है कि कहीं कपल के रिश्ते में तो कोई दरार नहीं आ गई है. जहां रणबीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की तस्वीरें हटा दी हैं वहीं दीपिका पादुकोण के अकाउंट पर अब भी फोटोज नजर आ रहे हैं.
बता दें कि रणबीर सिंह ने न सिर्फ दीपिका पादुकोण के साथ अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट की है बल्कि साल 2023 से पहले की भी सारी पोस्ट प्रोफाइल से हटा दी है. उनका आखिरी पोस्ट जनवरी 2023 का है जो कि एक विज्ञापन का एड है. फिलहाल उनके इंस्टग्राम अकाउंट पर 133 पोस्ट दिखाई दे रहे हैं.
रणवीर सिंह से पहले 31 दिसंबर 2020 को दीपिका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को खाली कर दिया था. उन्होंने अपनी शुरुआत से लेकर 2020 के अंत तक की सभी तस्वीरें और वीडियो को हटा दिया था. एक्ट्रेस का कहना था कि वो 2021 के साथ अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत कर रही है. उन्होंने 2020 के मुश्किल समय को न याद करने की बात कही थी. दीपिका का कहना था कि इतने भयानक साल को बिताने के बाद अब वो मुड़कर नहीं देखना चाहती हैं.
बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं. फरवरी में दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. उन्होंने बताया था कि वे सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी.
रणवीर के सोशल मीडिया हैंडल से अचानक शादी की तस्वीरें गायब होने पर फैंस कई सवाल कर रहे हैं. हालांकि इन दिनों रणवीर-दीपिका अपना बेबीमून ट्रिप एन्जॉय कर रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई जिसमें दीपिका सीढ़ियों से उतरती हुई नजर आ रही हैं. दोनों किस जगह पर वेकेशन मना रहे हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी फिल्म ‘रामलीला’ के दौरान शुरू हुई थी. इसके बाद कपल ने काफी दिन तक एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी के बंधन में बंध गए. आपको बता दें की रणवीर और दीपिका ने 14 नवंबर 2018 को कोंकणी और सिंधी परंपराओं से इटली में शादी रचाई थी.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ‘रामलीला’ के अलावा कई फिल्मों में एक साथ काम किया. इनमें ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ शामिल हैं. अब कपल रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एक साथ नजर आने वाले है. इस फिल्म में एक्ट्रेस महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही है. साथ ही इस फिल्म में उनका एक्शन वाला अंदाज भी देखने को मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…