खेल

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का यह तेज गेंदबाज इसलिए खेलने गया विश्वकप, रिजल्ट को लेकर बोला टेंशन नहीं

Jasprit Bumrah: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद अब क्रिकेट फैंस के लिए टी20 विश्व कप का बिगुल बज चुका है. इस बीच भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि वह चीजों को आसान रखना चाहते हैं और परिणाम के बजाय खेल का आनंद लेने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. जसप्रीत बुमराह पिछले टी20 विश्व कप से चोटिल होने के कारण बाहर थे, लेकिन इस बार वो दमदार फॉर्म और कड़ी मेहनत के बाद मेगा-इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

शानदार फॉर्म में हैं बुमराह

बुमराह ने पिछले साल अगस्त में आयरलैंड दौरे के साथ वापसी की. फिर, एशिया कप और वनडे विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया. आईसीसी ने बुमराह के हवाले से कहा, “जब से मैंने पीठ की चोट के बाद वापसी की है, तब से मैंने परिणाम की चिंता किए बिना खेल का आनंद लेने पर ध्यान केंद्रित किया, साथ ही खेल की अनिश्चितता के बजाय प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश भी की.

जसप्रीत बुमराह ने कहा, “मुझे एहसास हुआ कि मैंने यह खेल खेलना शुरू किया है क्योंकि मुझे यह खेल पसंद है. मैं अंतिम परिणाम के बजाय उस पर ध्यान केंद्रित करूंगा. इसे अपनाने से मैंने खुद पर से दबाव काफी कम कर दिया.” 30 साल के बुमराह ने खतरनाक यॉर्कर की कला में महारत हासिल करने में टेनिस बॉल क्रिकेट की भूमिका के बारे में बात की.

टेनिस बॉल और रबर बॉल से खूब खेली क्रिकेट

बुमराह ने कहा, “बचपन में मैंने टेनिस बॉल और रबर बॉल से खूब क्रिकेट खेली. मैं अपने दोस्तों के साथ समर कैंप में बहुत क्रिकेट खेलता था. उस समय ही मैं समझ गया था कि विकेट लेने का यही एकमात्र बेस्ट तरीका है. मुझे तेज गेंदबाजी पंसद थी. जब भी मैं टीवी पर क्रिकेट देखता तो मैं इसे करने की कोशिश करता था. बार-बार प्रेक्टिस करने से मुझे अच्छा यॉर्कर डालने में मदद मिली.”

टूर्नामेंट में गेंदबाजी को करेंगे लीड

जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी को लीड करेंगे, जिसमें उन्हें मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह का साथ मिलेगा. बुमराह ने कहा,”मैं अपने साथियों पर ज्यादा प्रेशर नहीं आने दूंगा और मैं उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा. वो यहां तक सिर्फ किस्मत के सहारे नहीं बल्कि अपने प्रदर्शन के दम पर आए हैं, इसलिए मैं उन्हें बिना कोई प्रेशर लिए अपना नेचुरल गेम खेलने की सलाह दूंगा.”

बुमराह रविवार को न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में खेलेंगे. उसके बाद 5 जून को इसी मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेंगे.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: भारत और बांग्लादेश के बीच अभ्यास मैच, परफेक्ट प्लेइंग-11 की तलाश में टीम इंडिया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

15 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

24 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

59 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago