चुनाव

Lok Sabha Election 2024: मतदान से पहले पश्चिम बंगाल में TMC नेता की हत्या, शव मिला तालाब में…मचा हड़कंप

West Bengal Lok Sabha Elections 6th Phase: मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा व हत्या की घटना लगातार सामने आ रही है. मतदान से पहले एक बार फिर एक बड़ी घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. वोटिंग से एक दिन पहले यानी शुक्रवार की रात (24 मई 2024) को पूर्वी मिदनापुर जिले के महिषादल में तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई है. इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

बता दें कि दूसरे चरण के मतदान (26 अप्रैल) से पहले यहां पर भाजपा कार्यकर्ता की लाश मिली थी, जिसमें बीजेपी ने टीएमसी पर आरोप लगाया था. पुलिस ने मरने वाले नेता की पहचान शेख माइबुल के तौर पर की है. वह ग्राम पंचायत के पूर्व सदस्य थे. इस सम्बंध में तृणमूल कांग्रेस ने पुलिस को बताया है कि वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे पार्टी कार्यकर्ता को छोड़ने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे. उसी दौरान उनके ऊपर हमला बोला गया. मीडिया सूत्रों के मुताबिक मृतक पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया गया और फिर मौत हो जाने के बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया. घटना की जानकारी होने के बाद शव को बाहर निकाला गया है और अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन करने में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election-2024: छठे चरण का मतदान शुरू, पीएम मोदी ने की ये अपील, विदेश मंत्री ने डाला वोट, Video

हर चरण के मतदान से पहले कोई न कोई घटना आई सामने

बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और 19 अप्रैल से पहले चरण की वोटिंग के साथ मतदान शुरू हुए थे और इसी के साथ ही पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी नेताओं के बीच झड़प के मामले भी आने शुरू हो गए. 19 अप्रैल को वोटिंग से पहले यहां के कूचबिहार में भी दोनों दल के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद देखने को मिला था तो वहीं दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी. 22 मई की रात को पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में दोनों दलों के नेताओं के बीच झड़प की घटना सामने आई थी, जिसमें भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई थी और बीजेपी के सात कार्यकर्ता घायल हो गए थे. तभी से माहौल यहां पर लगातार तनाव भरा बना हुआ है.

पश्चिम बंगाल में 8 सीटों पर हो रहा है मतदान

बता दें कि आज देश में लोक सभा चुनाव के छठे चरण के तहत 7 राज्यों की 58 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर के साथ ही 8 सीटों पर वोटिंग जारी है. मालूम हो कि इस बार सात चरणों में चुनाव हो रहा है. 1 जून को सातवें चरण की वोटिंग होगी और 4 जून को रिजल्ट सामने आएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

धुंधली नहीं होगी दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की साफ हवा साफ का ब्लूप्रिंट तैयार

Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…

31 minutes ago

विकास की राह में घुट रहा भारत का दम! कोयला जलाने से हवा हो रही जहरीली, हर साल 9 लाख मौतें

Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…

34 minutes ago

चालान नहीं भरा तो अगली बार बिजली का बिल देखकर उड़ जाएंगे होश! सुप्रीम कोर्ट ने क्या प्लान बना लिया?

Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…

39 minutes ago

‘मैं संतुष्ट हूं…’, अचानक से चिराग पासवान को किस बात का संतोष मिला?

Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…

49 minutes ago

नेता नहीं, मसीहा थे गांधी! जानिए 100 साल पहले पूर्वी यूपी के किसानों ने गांधी को कैसे गढ़ा था?

1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…

53 minutes ago