चुनाव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मतदान, जानें आज किन-किन दिग्गजों ने डाला वोट..जो नेता चुनाव लड़ रहे वो खुद भी मतदान करने पहुंचे

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. कुछ ही देर पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया. उनके अलावा कई मंत्रियों ने भी वोट डाला. सत्तारूढ़ पार्टी के दिग्गज नेता एवं उम्मीदवार भी सुबह-सुबह अपना वोट डालकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मतदाताओं को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं.

सियासत के जानकारों की मानें तो चुनावी रणनीति के तहत भाजपा की यह कोशिश है कि दोपहर से पहले लोकसभा सीटों पर ज्यादा से ज्यादा मतदान करवा लिया जाए. यही वजह है कि एक ओर जहां पार्टी बूथ स्तर पर प्रबंधन में लगे कार्यकर्ताओं के जरिए ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को बूथ स्तर तक आने के लिए प्रोत्साहित करने के अभियान में जुटी हुई है.

इन दिग्गज नेताओं ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला

अब तक केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पूर्व सांसद गौतम गंभीर, दिल्ली के भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर सहित कई नेता पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपना-अपना वोट डाल चुके हैं.
नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने झंडेवाला मंदिर में पूजा की. इसके बाद मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला. वहीं, पूर्वी दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने माता के मंदिर में पूजा करने के बाद बूथ पर जाकर वोट डाला.

लोकसभा के उम्मीदवारों ने भी अपना मतदान किया

दक्षिण दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी और उत्तर पश्चिम दिल्ली से उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने भी मतदान किया. चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. लोगों को प्रेरित करने के लिए भाजपा के कई नेताओं ने अपने पूरे परिवार सहित वोट डाला.

भाजपा ने किया दिल्ली की सभी सीटें जीतने का दावा

वोट डालने के बाद भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मतदाताओं से अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर वोट डालने की अपील की है. भाजपा नेताओं ने दिल्ली की सभी सातों सीटें जीतकर केंद्र में फिर से भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने का दावा भी किया.

भाजपा ने एक बार फिर से दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पश्चिम दिल्ली से कमलजीत सहरावत, दक्षिण दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया, पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज को चुनावी मैदान में उतारा हैं.

बता दें कि इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर दिल्ली में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. गठबंधन के फॉर्मूले के मुताबिक, दिल्ली में चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

13 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

28 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

44 minutes ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago