चुनाव

“रोड नहीं तो वोट नहीं…”, अमरोहा सहित कई सीटों पर मतदान का बहिष्कार, अधिकारी कर रहे हैं मनुहार

Lok Sabha Elections 2024 Second Phase: सुबह 7 बजे से लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण की वोटिंग जारी है. इस दौरान कहीं ईवीएम मशीन खराब होने की जानकारी सामने आ रही है तो कहीं चुनाव का लोगों ने बहिष्कार कर दिया है. ताजा खबर अमरोहा से सामने आ रही है जहां यहां एक गांव के लोगों ने कच्चा मार्ग को पक्का न कराने पर नाराजगी जताते हुए मतदान का बहिष्कार कर दिया है. इसी के साथ ही बांका लोक सभा क्षेत्र के सुल्तानगंज प्रखंड के मनिहारी गांव में भी ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है.

गौरतलब है कि आज 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. शाम 6 बजे तक वोट पड़ेंगे. इसी बीच अमरोहा में हसनपुर तहसील क्षेत्र गांव झुंडी माफी में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक ग्रामीणों ने कच्चे मार्ग को पक्का कराने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया है. फिलहाल एसडीएम भगत सिंह ने ग्रामीणों को मार्गो पक्का कराने आश्वासन दिया. बताया जा रहा है कि अधिकारी करीब 1 घंटे तक ग्रामीणों के मनुहार करते रहे लेकिन ग्रामीणों ने वोट देने से साफ मना कर दिया. हालांकि बहुत समझाने के बाद ग्रामीणों ने वोट डाला है. सुबह 7 बजे के काफी देर बात तक मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा.

ये भी पढ़ें-नोएडा और बागपत में EVM खराब, मतदाता परेशान, सपा ने लगाया पुलिस पर धमकाने का आरोप

इसी तरह से बांका लोक सभा क्षेत्र के सुल्तानगंज प्रखंड के मनिहारी गांव में भी रोड न बनने के कारण गांव वालों ने वोट देने से मना कर दिया. बूथ संख्या 193 पर सुबह वोटिंग की प्रक्रिया नहीं शुरू हो सकी. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक रोड नहीं बनेगी वो लोग वोट नहीं डालेंगे. तो वहीं मौके पर डीसी लार VDO सेक्टर पदाधिकारी पहुंचकर ग्रामीणों को समझ रहे हैं लेकिन ग्रामीण एकजुट होकर जब तक रोड नहीं बनेगा तब तक वोट नहीं देने की बात कह रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि कई बार आवेदन दिया गया लेकिन अधिकारियों ने हम लोगों की समस्या नहीं सुनी. फिलहाल यहां पर जहां एक ओर ग्रामीण रोड बनवाने की बात पर अड़े हैं तो दूसरी ओर अधिकारी उनको मना रहे हैं ताकि वोट पड़ सके.

एक का फटा सिर

तो वहीं भागलपुर के सुलतानगंज विधानसभा बूथ संख्या 192 पर मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार कर दिया. मीडिया सूत्रों के मुताबिक यहां पर अभी तक केवल सात लोगों ने ही वोट डाला है इतना ही नहीं जिन लोगों ने वोट डाला है, उनको अन्य गांव वालों ने पीट दिया है. हालांकि पुलिस ने इसका बीच-बचाव किया तो पुलिस और ग्रामीणों के बीच में भी झड़प हो गई. इस दौरान एक युवक का सिर फट गया. इसको लेकर गांव वालों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने की पिटाई से सिर फटा है. सूचना पाकर पहुंचे डीएसपी चन्द्रभूषण को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन गांव वाले अभी तक वोट न डालने की बात पर अड़े हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

52 minutes ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

1 hour ago

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…

1 hour ago

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

3 hours ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

3 hours ago