चुनाव

‘जान-बूझकर जेल में डाले जा रहे विपक्ष के नेता’, राहुल गांधी के जीजा वाड्रा बोले- इसे लोकतंत्र नहीं, तानाशाही कहते हैं

Robert Vadra News Today: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को निशाने पर लेते हुए केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला. रॉबर्ट वाड्रा ने कहा— “कांग्रेस या कोई अन्य पार्टी जो सत्ता में है..तो उनके नेताओं को जानबूझकर जेल में डाल दिया जाता है और या उन्हें संसद से निष्कासित कर दिया जाता है…ये गलत है.”

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि “कांग्रेस जो भी मेहनत करती है ये (भाजपा सरकार) उसको तोड़ने की कोशिश करते हैं, जहां भी हमारी सरकार हैं उसको तोड़ने की कोशिश करते हैं. अब पब्लिक को पता है कि किस तरीके से..किस लालच से हमारे लोगों को तोड़ा जा रहा है. पब्लिक यह सब देख रही है और उसे यह बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा कि कोई सरकार चुनकर आई है, तो उसके नेताओं को जेल में डालोगे या संसद से बाहर निकालोगे. कांग्रेस और अन्य पार्टियों के साथ ऐसा किया जा रहा है.”

वाड्रा बोले कि इस (BJP) सरकार में जो ​हो रहा है, उसे लोकतंत्र नहीं, तानाशाही कहा जाएगा. वाड्रा ने IANS के एक इंटरव्यू में कहा— “हमें प्रगति के बारे में बात करनी चाहिए…जो कोई छोटा सा घोषणापत्र है, जो भी घोषणापत्र है, हमें उस पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए.”

इन लोकसभा सीटों पर करेंगे प्रचार!

मीडिया में रॉबर्ट को लेकर पिछले काफी दिनों से खबरें आ रहीं थी कि वे कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी—रायबरेली जैसी सीटों पर चुनाव प्रचार करते दिखेंगे. हाल में उन्होंने राजनीति से जुड़ा बयान भी दिया था. वो केंद्र सरकार पर सीधे हमलावर हो रहे हैं..और प्रियंका गांधी भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में से एक हैं. अब तक हुए चुनावों में प्रियंका ने अपने भाई राहुल गांधी का खूब साथ दिया है.

2011 में मिला था ‘बेस्ट ड्रेस्ड मैन’ का खिताब

प्रियंका देश के प्रमुख राजनीतिक परिवार से हैं, वहीं पति रॉबर्ट एक बिजनेसमैन फैमिली से. उनको लग्जरी कारों और बाइकों का शौक है, इसके अलावा वह फिटनेस फ्रीक भी हैं. बताया जाता है कि वाड्रा घंटों तक जिम में एक्सरसाइज, मॉर्निंग वॉक और साइकिलिंग करते हैं. दिसंबर 2011 में रॉबर्ट को एक इंग्लिश न्यूज पेपर ने ‘बेस्ट ड्रेस्ड मैन’ का स्टेट्स दिया था. उनका हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और कस्टम ज्वैलरी का भी बिजनेस है.

1997 में हुई थी प्रियंका से वाड्रा की शादी

बता दें कि प्रियंका गांधी से रॉबर्ड वाड्रा की शादी फरवरी, 1997 में हुई थी. दोनों एक बेटी और एक बेटे के माता-पिता हैं. एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रॉबर्ट ने कहा था कि-बच्चों की ज्यादातर जिम्मेदारी प्रियंका संभालती हैं और खुद वे घर का खर्च संभालते हैं. उन्होंने बताया था कि प्रियंका उनसे पहली बार 13 साल की उम्र में मिली थीं. दोनों दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल में साथ-साथ पढ़ते थे. दोनों की धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई थी. उनको प्रियंका की सादगी पसंद आई. प्रियंका की दिलचस्पी भी रॉबर्ट में बढ़ने लगी. कुछ ही साल में दोनों का रिश्ता मजबूत हो गया. उन्हें प्यार हो गया.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

17 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

1 hour ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

2 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

3 hours ago