चुनाव

Lok Sabha Election-2024: चौथे चरण के मतदान के लिए थमा चुनाव प्रचार, 96 सीटों के लिए कल होगी वोटिंग, इतने प्रत्याशियों की किस्मत कैद होगी EVM में

Lok Sabha Election-2024 Fourth Phase: देश में चुनावी सीजन चल रहा है. लोकसभा चुनाव को लेकर तीन चरणों का मतदान हो चुका है और अब चौथे चरण का मतदान कल यानी 13 मई को होने वाला है. इसको लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है. 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होने हैं. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को हुआ था. तो वहीं चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया. इस बार 1717 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी.

चौथे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों सहित नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 96 सीटों पर कल वोटिंग होगी. इसके तहत उत्तर प्रदेश के साथ बिहार की पांच, महाराष्ट्र की 11, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, ओडिशा की चार, जम्मू कश्मीर की एक, प. बंगाल की आठ,  तेलंगाना की 17 और आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों के साथ ही विधानसभा की 175 सीटों के लिए भी मतदान होगा.

ये भी पढ़ें-Kareena Kapoor Khan मुश्किल में… मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, ये वजह आई सामने

दाखिल हुए थे इतने नामांकन

चुनाव आयोग ने नामांकन को लेकर जानकारी दी थी कि दस राज्यों की 96 संसदीय सीटों के लिए 4,264 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 1,717 वैध पाए गए. उत्तर प्रदेश में खीरी, शाहजहांपुर, धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख, हरदोई, फर्रुखाबाद, उन्नाव, कन्नौज, इटावा, अकबरपुर, कानपुर और बहराइच में वोट डाले जाएंगे.

तीसरे चरण में हुआ इतने प्रतिशत मतदान

बता दें कि चौथे चरण के चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के मतदान के संशोधित आंकड़े जारी कर दिए हैं. इस तरह से तीसरे चरण में कुल 65.68 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इसमें 66.89% पुरुष, 64.4% महिलाएं व 25.2% पंजीकृत ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने मतदान किया था. 85.45% मतदान के साथ असम पहले नम्बर पर रहा.

अमीर प्रत्याशियों की लिस्ट में शामिल हैं ये नाम

चंद्र शेखर पेमासनी सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले टीडीपी उम्मीदवार हैं. वह आंध्र प्रदेश के गुंटूर से चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने कुल 5705 करोड़ की संपत्ति घोषित की है. तो वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी हैं जो कि तेलंगाना की चेवल्ला सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने अपने हलफनामे में 4568 करोड़ की रकम का जिक्र किया है. तीसरे नम्बर पर टीडीपी के प्रभाकर रेड्डी वेमीरेड्डी हैं जो कि आंध्र प्रदेश की नेल्लोर सीट से चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने 716 करोड़ सम्पत्ति का जिक्र हलफनामे में किया है. इसके अलावा तीन उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति क्रमश: सात रुपये, 83 रुपये और 90 रुपये होने की जानकारी दी है तो 24 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य होने की घोषणा की है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago