खेल

IPL 2024, CSK Vs RR: चेन्नई में सीएसके से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स, प्लेऑफ का टिकट लेना चाहेगी संजू की सेना

IPL 2024, CSK Vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 61वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आज के मैच को हर हाल में जीतना होगा. इस समय राजस्थान पॉइंट्स टेबल में दुसरे स्थान पर है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अब तक खेले गए 12 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है. चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे बाकी बचे दोनों मैच में जीत दर्ज करना होगा.

प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद से उतरेगी संजू की सेना

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के इस सीजन में शुरुआत से ही बढ़िया प्रदर्शन किया है. उसने अभी तक खेले गए 11 मैचों में से 8 मैच में जीत दर्ज की है. वहीं तीन मैच में काफी करीब से हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान को पिछले दो मैचों में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. राजस्थान पर प्लेऑफ से बाहर होने का कोई खतरा नहीं है लेकिन वह आज के मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश होगी.

चेन्नई के लिए आज का मैच जीतना काफी अहम

चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए उस मैच में चेन्नई की टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने कुछ खास नहीं किया. अजिंक्य रहाणे, रचिन रवींद्र और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. डेरिल मिचले और मोईन अली ने मिलकर टीम को कठिनाई से उबारा लेकिन उनके आउट होने के बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरता चला गया और टीम को हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में घरेलू मैदान पर होने वाले आज के मैच में चेन्नई की टीम जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी. उसे आज के मैच में जीतना काफी जरूरी है.

दोनों टीमें इस प्रकार है

चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, अरवेल्ली अवनीश, एमएस धोनी, मोईन अली, शेख रशीद, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, दीपक चाहर, निशांत सिंधु, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, शार्दुल ठाकुर, महेश तीक्षना, समीर रिजवी.

राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, आर अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर, केशव महाराज, तनुश कोटियन.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, Rishabh Pant Ban: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, आईपीएल में एक मैच के लिए ऋषभ पंत पर लगा बैन, जानें क्या है मामला

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

36 minutes ago

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

43 minutes ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

45 minutes ago

‘अधिकारियों को जेल भेजेंगे…’ SC की तल्ख टिप्पणी के बाद सुधरा BMC का रुख, हलफनामा करेगी पेश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…

54 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…

1 hour ago