दुनिया

Nijjar Murder Case: कनाडा में चौथा भारतीय आरोपी गिरफ्तार, साजिश रचने का लगा है आरोप

Nijjar Murder Case: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कथित रूप से शामिल होने को लेकर कनाडा पुलिस ने चौथे संदिग्ध को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसकी पहचा अमनदीप सिंह (22) के तौर पर हुई है. उसके ऊपर साजिश करने का आरोप है. इसके अलावा ब्रिटिश कोलंबिया में इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) के मुताबिक अमनदीप सिंह पहले से ही हथियारों से जुड़े एक मामले में ओंटारियो में पील क्षेत्रीय पुलिस की हिरासत में था.

गौरतलब है कि 18 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की हत्या कर दी गई थी. हमले में छह लोग और दो वाहन शामिल थे. हरदीप सिंह निज्जर को साल 2020 में भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी घोषित कर दिया था. तो वहीं इससे पहले भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. चौथे आरोपी को लेकर पुलिस का बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि जांच में आईएचआईटी को मिले सबूतों के मुताबिक अमनदीप सिंह पर हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोप है. वह एक भारतीय नागरिक है, जो कनाडा में ब्रैम्पटन, ओंटारियो में रह रहा था.

ये भी पढ़ें-Hardeep Singh Nijjar Murder Case: ये तीन भारतीय गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग और किसान आंदोलन से भी निकला कनेक्शन, विदेश मंत्री ने कनाडा को लेकर कही बड़ी बात

पहले गिरफ्तार हो चुके हैं ये आरोपी

बता दें कि इस मामले में कनाडा का दावा है कि वह लगातार जांच व कार्रवाई कर रहा है. जांच और अदालती प्रक्रियाओं का कारण बताते हुए कनाडा ने गिरफ्तारी की कोई और डिटेल नहीं दी है. इससे पहले कनाडाई पुलिस ने एडमॉन्टन में तीन भारतीय नागरिकों करण बराड़, कमलप्रीत सिंह और करणप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार कर चुकी है. इन तीनों पर भी हत्या व हत्या की साजिश रचने का आरोप है.

दोनों देशों के बीच जारी है राजनयिक तनाव

बता दें कि निज्जर की हत्या के बाद से ही भारत और कनाडा के राजनयिक सम्बंधों के बीच तनाव जारी है. दरअसल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था लेकिन उनके दावे को भारत ने खारिज कर दिया था. तो वहीं कनाडा की पुलिस इस पूरे मामले में अभी तक कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सकी है. निज्जर हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार तीनों भारतीयों को राजनयिक पहुंच प्रदान करने के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्हें इसके लिए कनाडा की ओर से कोई अनुरोध नहीं दिया गया है क्योंकि आरोपियों ने अभी तक राजनयिक पहुंच की मांग नहीं की है. तो वहीं कनाडा में पहले गिरफ्तार हो चुके तीन भारतीयों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में हमें कोई सबूत या जानकारी नहीं दी गई है. कनाडा ने हमें गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया है, लेकिन हमें कोई फॉर्मल कम्युनिकेशन नहीं मिला है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

17 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago