Exit Poll 2024: भारत एक्सप्रेस और रोड मैप टू विन के एग्जिट पोल में इस बात के साफ संकेत मिल रहे हैं कि केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है, बल्कि पीएम मोदी भी हैट्रिक लगाने जा रहे हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक चार जून को एनडीए के खाते में 345 से 362 सीट तक आ सकती है वहीं बीजेपी का प्रदर्शन इस बार पिछली बार से भी बेहतर रहने के आसार हैं.
पोल के मुताबिक अकेले बीजेपी को 305 से 312 सीटें तक मिल सकती हैं. वहीं इस बार इंडिया गठबंधन की उम्मीद को फिर बड़ा झटका लगने जा रहा है. पोल के मुताबिक इंडी गठबंधन को 126 से 133 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 77 से 81 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है वहीं अन्य के खाते में 55 से 65 सीट जा सकती है.
बात अगर वोट प्रतिशत की करें तो NDA को 47.40% , INDI गठबंधन को 33.98% वोट मिलने का अनुमान है. बीजेपी 39% , कांग्रेस को 22.9 % वोट जबकि अन्य को 18.60% वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है. बीजेपी इस बार भी उत्तर भारत में दमदार प्रदर्शन करने जा रही है. उत्तर प्रदेश में एनडीए के खाते में 65 से 68 सीटें जा सकती हैं. तो वहीं एक बार फिर से गुजरात में बीजेपी क्लीन स्विप करने जा रही है. एग्जिट पोल में इस बार ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बीजेपी दमदार प्रदर्शन करने जा रही है.
यह भी पढ़ें- Exit Poll 2024: झारखंड में बीजेपी जीत सकती है 9-10 सीटें, जानें INDIA Alliance को मिलेंगी कितनी सीटें
आंकड़ों के मुताबिक ओडिशा में बीजेपी इस बार 9 सीटें बटोर सकती है. वहीं इस बात के भी साफ संकेत मिल रहे हैं कि बीजेपी इस बार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को जोर का झटका देने जा रही हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में न सिर्फ बीजेपी के वोट शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है बल्कि बीजेपी को इस बार बंगाल में 20 से 21 सीटें मिलने जा रही हैं.
यह भी पढ़ें- Exit Poll 2024: पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की बल्ले-बल्ले, बीजेपी को मिलेंगी सिर्फ इतनी सीटें
भारत एक्सप्रेस और रोड मैप टून विन का ये पोल बेहद सटीक ही नहीं बल्कि विश्वसनीय भी है, क्योंकि इस पोल के लिए न सिर्फ बड़े सैंपल साइज को चुना गया है, बल्कि हर वर्ग और समुदाय के लोगों से भी बात की गई, ताकि इसकी विश्वसनीयता पर कोई सवाल न उठ सके. हालांकि असली जनादेश चार जून को आएगा, लेकिन भारत एक्सप्रेस और रोड मैप टून विन ने पहले ही बता दिया कि आखिर 4 जून को किस तरह का परिणाम सामने आने वाला है और किसकी सरकार बनने जा रही है
—भारत एक्सप्रेस
CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…
PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…
Ladli Behna Yojana 42nd installment: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर…
यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर की पत्नी बिंदु कपूर को एनसीएलएटी से बड़ा झटका…
PM Modi Council of Ministers meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 नवंबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की…
तमिलनाडु के बहुचर्चित स्कूल मान्यता घोटाले में बंद पूर्व मंत्री अनबिल महेश की जमानत याचिका…