RSS कार्यकर्ता (बनारसी लाल मिश्र)
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज (13 मई) उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान जारी है. लोकतंत्र में मतदान कितना महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के वोटर बनारसी लाल मिश्र ने मतदान के बाद बड़े भाई के अंतिम संस्कार में जाने का फैसला लिया.
वर्षों से आरएसएस (RSS) कार्यकर्ता रहे 59 साल के बनारसी अपने घर से सुबह 6 बजे मतदान के लिए साइकिल से निकले. मतदान केंद्र पर वोटिंग 7 बजे से होनी थी, लेकिन वे समय से पहले ही वहां पहुंचकर अपने मताधिकार का इंतजार करने लगे.
मतदान केंद्र के गेट पर पहुंचते ही बनारसी के चचेरे भाई श्रीनिवास ने उन्हें सूचना दी कि उनके बड़े भाई शंकर मिश्र का अचानक निधन हो गया है. आमतौर पर लोग इस प्रकार की सूचना पाकर जरूरी काम भी छोड़कर उल्टे पांव लौट जाते हैं, लेकिन बनारसी ने ऐसा कुछ किया जिसे जानकर हर कोई आश्चर्यचकित हो जाएगा.
एक जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए वह मतदान केंद्र के भीतर वोट डालने के लिए चले गए. हालांकि, इससे पहले वे दुखद समाचार पाकर फफक पड़े. फिर भी सजग मतदाता के तौर पर उन्होंने पहले मतदान किया और फिर अपने बड़े भाई के अंतिम संस्कार के लिए गए. उनके इस फैसले को हर कोई तारीफ कर रहा है.
बनारसी लाल मिश्र ने कहा कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पुरस्कार भी मिल चुका है. उस वक्त उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सबसे पहले मतदान किया था, इसलिए उन्हें निर्वाचन क्षेत्र के अधिकारिओं ने उन्हें प्रथम मतदाता का प्रमाण-पत्र दिया गया.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Today: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के…