पूर्व सीएम अखिलेश यादव
Lok Sabha Election-2024: कुछ सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) नेताओं के बीच रार छिड़ी हुई है. इसी तरह की स्थिति मुरादाबाद सीट को लेकर भी बनी हुई है. पार्टी ने आजम खान खेमे की रुचि वीरा को नामांकन कराने से रोक दिया है, जबकि इससे पहले यानी मंगलवार शाम को आज नामांकन कराने के लिए पार्टी ने हामी भरी थी. तो वहीं खबर आ रही है कि एसटी हसन कल दोपहर में ही मुरादाबाद से नामांकन दाखिल करा चुके हैं. बता दें कि रुचि वीरा का नाम मुरादाबाद से फाइनल होने के बाद से ही सपाइयों ने विरोध करना शुरू कर दिया था. यहां तक कि वीरा के पोस्टर तक जला दिए गए थे.
अब खबर सामने आ रही है कि सपा ने लखनऊ से मुरादाबाद के लिए चार्टर्ड प्लेन बुक कराया है जोकि थोड़ी देर में मुरादाबाद के लिए उड़ान भरेगा. बताया जा रहा है कि रामपुर प्रत्याशी का नामांकन पत्र चार्टर्ड प्लेन से जा रहा है. बता दें कि सपा ने मुरादाबाद से रुचि वीरा को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया था और एसटी हसन का टिकट कटने के पीछे आजम खान की नाराजगी बताई जा रही थी. इसी के बाद हसन के समर्थकों ने रुचि वीरा का विरोध कर दिया और इसका आजम खान का विरोध भी सपाइयों ने किया.
एसटी हसन के समर्थकों का कहना है कि आजम को रामपुर की राजनीति पर ध्यान देना चाहिए ना कि मुरादाबाद की. मुरादाबाद में एसटी हसन से अच्छा कोई प्रत्याशी नहीं हो सकता.
माना जा रहा है कि सीतापुर जेल में जाकर अखिलेश यादव ने हाल ही में आजम खान से मुलाकात की थी. इसी के बाद कहा जा रहा है कि एसटी हसन का टिकट कटा तो वहीं आजम खान की चिट्ठी भी यूपी के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. कहा जा रहा है कि क्या अखिलेश आजम की नाराजगी को दूर कर पाएंगे? ऐसे में केवल रामपुर ही नहीं बल्कि मुरादाबाद तक तनाव साफ दिखाई दे रहा है. रामपुर में आजम समर्थकों ने जिला इकाई चुनाव का बहिष्कार कर दिया है तो वहीं मंगलवार सुबह ही मुरादाबाद में नामांकन करने वाले सांसद एसटी हसन का टिकट कटने के बाद इस सीट को लेकर चर्चा चलती रही. अब देखना ये है कि पार्टी मुरादाबाद पर क्या निर्णय लेती है? फिलहाल पार्टी के लिए ये बड़ा सवाल है कि क्या मुरादाबाद से एसटी हसन को हटाकर अखिलेश यादव अब रामपुर से लड़ाएंगे. अगर ऐसा होता है तो क्या रामपुर में आजम समर्थक मान जाएंगे? फिलहाल देखना ये है कि अखिलेश इस मुसीबत से छुटकारा पाने के लिए क्या तरकीब निकालते हैं?
रामपुर और मुरादाबाद में पहले चरण में ही मतदान होगा. यहां पर नामांकन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है.
-भारत एक्सप्रेस
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…