फोटो-सोशल मीडिया
Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले (Saharanpur) में हवाई जहाज का तेल (Jet Fuel) लूटने के लिए बड़े से लेकर बच्चों में उस वक्त होड़ मच गई, जब एक टैंकर पलट गया. इसकी सूचना गांव में आग की तरह फैली और एक-एक कर हजारों लोग घटनास्थल पर बाल्टी,बोतल लेकर पहुंच गए. तो वहीं इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को हुई तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाया और ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. तो वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ यह टैंकर हवाई जहाज का तेल लेकर लखनऊ से वाराणसी जा रहा था. जानकारी के अनुसार, हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर संख्या HR 55AP7411 लखनऊ से हवाई जहाज का तेल लेकर बनारस जा रहा था. खबरों के मुताबिक, जैसे ही लखनऊ-वाराणसी हाइवे (Lucknow-Varanasi Highway) पर टैंकर पहुंचा तो अलीगंज बस स्टॉप के पास अनियंत्रित होकर पलट गया औऱ तेल भरभरा कर बाहर बहने लगा. गांव वालों को जैसे ही इसकी सूचना मिली, एक-एक कर लोग इकठ्ठा होने लगे. कोई बाल्टी तो कोई बोतल लेकर तेल भरने के लिए पहुंचने लगा. इस घटना को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग तेल लूटते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह पूरा मामला थाना बंधुआ कला क्षेत्र के अलीगंज बाजार से सामने आया है. फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.
ये भी पढ़ें-एक ऐसा मंदिर जो साल में खुलता है केवल दो दिन, जानें क्या है पूरा मामला
टैंकर को आजमगढ़ जिले का रहने वाला नीरज चला रहा था. इस घटना में नीरज बुरी तरह से घायल हो गया है. घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल नीरज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मौके पर तेल लूट रहे लोगों को हटाया. इस दौरान मौके पर अलीगंज चौकी इंचार्ज सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. चौकी इंचार्ज ने बताया कि घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. उनका इलाज जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…