यह भी पढ़िए— चीन को भारत का माकूल जवाब, LAC पर 10,000 अतिरिक्त फौजी देख निकली ड्रैगन की हेकड़ी! बोला- ‘अब ऐसा न हो..’
स्वामी स्मरणानंद महाराज के निधन पर पीएम ने जताया शोक
रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का मंगलवार (26 मार्च) की रात निधन हो गया. मिशन की ओर से जारी किए गए एक बयान में बताया गया कि ‘रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के परम पूज्य अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंदजी महाराज ने आज रात 8.14 बजे महासमाधि ले ली.’ स्वामी स्मरणानंद महाराज के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त किया.
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के श्रद्धेय अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज ने अपना जीवन आध्यात्मिकता और सेवा के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने अनगिनत दिलों और दिमागों पर एक अमिट छाप छोड़ी. उनकी करुणा और बुद्धिमत्ता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.
पीएम मोदी ने इसी पोस्ट में आगे लिखा है कि “वर्षों से मेरा उनसे बहुत घनिष्ठ संबंध रहा है. मुझे 2020 में बेलूर मठ की अपनी यात्रा याद है, जब मैंने उनसे बातचीत की थी. कुछ हफ्ते पहले कोलकाता में भी मैंने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी. मेरी संवेदनाएं बेलूर मठ के अनगिनत भक्तों के साथ हैं. शांति.”
यह भी पढ़िए— चीन को भारत का माकूल जवाब, LAC पर 10,000 अतिरिक्त फौजी देख निकली ड्रैगन की हेकड़ी! बोला- ‘अब ऐसा न हो..’
स्वामी स्मरणानंद रामकृष्ण मठ और मिशन के 16वें अध्यक्ष थे. स्मरणानंद महाराज ने स्वामी आत्मस्थानंद के निधन के बाद 17 जुलाई 2017 को अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था. स्वामी स्मरणानंद का जन्म 1929 में तमिलनाडु के तंजावुर के अंदामी गांव में हुआ था. रामकृष्ण संप्रदाय के साथ उनका पहला संपर्क 20 साल की उम्र में हुआ था. उन्होंने 22 साल की उम्र में मठवासी का जीवन अपना लिया था.
-भारत एक्सप्रेस
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…