चुनाव

Lok Sabha Election: 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग आज, 11 करोड़ वोटर; अमित शाह, सिंधिया, दिग्विजय समेत 1300 से ज्यादा उम्मीदवार

Lok Sabha Election Third Phase Voting: दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में आज लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज का मतदान होने जा रहा है. मंगलवार (7 मई) को 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर वोटिंग होगी. जिन सीटों पर वोटिंग होगी, उनमें मध्य प्रदेश की बैतूल सीट भी शामिल है, इस सीट से बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद सेकेंड फेज (26 अप्रैल) को होने वाली वोटिंग 7 मई को शिफ्ट कर दी गई थी. लिहाजा बैतूल में भी वोटिंग आज होगी.

आज होने वाले चुनाव में मध्य प्रदेश की तीन सीटों- विदिशा से शिवराज सिंह चौहान (मामा), गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया (महाराजा) और राजगढ़ से दिग्विजय सिंह (राजा) की किस्मत दांव पर है. मतदाता अपना मत देकर इनकी हार जीत का फैसला करेंगे. मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र की अमरावती सीट पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार यानी ननद-भौजाई के बीच भी आज सीधा मुकाबला है.

कुल 1352 उम्मीदवार, इनमें 123 महिलाएं

चुनाव आयोग के अनुसार, लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज में कुल 1352 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 1229 पुरुष और 123 (9%) महिला हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से बताया गया है कि इन उम्मीदवारों में से 244 आपराधिक छवि के हैं. जिनमें से 38 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ किए गए अपराध के मामले दर्ज हैं. दो उम्मीदवारों पर बलात्कार के केस दर्ज हैं. वहीं, 17 उम्मीदवारों पर हेट स्पीच से जुड़े मामले दर्ज हैं. इसके अलावा धन संपत्ति की बात करें तो 392 उम्मीदवारों के पास 1 करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है.

किस राज्य की कितनी सीटों पर वोटिंग?

गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, असम की 4 और गोवा की दो सीटों पर आज मतदान होने जा रहा है. तीसरे चरण के तहत मंगलवार को उत्तर प्रदेश की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीट पर मतदान होगा. उत्तर प्रदेश में इस चरण में 100 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 1.88 करोड़ मतदाता मतदान कर सकेंगे.

गांधीनगर से चुनाव लड़ रहे अमित शाह

आज ही गुजरात में 25 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. पिछले चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को लाखों वोटों से करारी शिकस्त दी थी. बता ​दें कि गुजरात में कुल 26 लोकसभा सीटें हैं. मगर सूरत सीट से कांग्रेस के नीलेश कुंभाणी का नामांकन खारिज होने और अन्य उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा के मुकेश दलाल वहां से पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. लिहाजा अब 25 सीटों पर ही वोटिंग है.

छत्तीसगढ़-मप्र की इन सीटों पर आज वोटिंग

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से जिन सात सीट पर चुनाव होंगे, उनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा (एससी), कोरबा, सरगुजा (एसटी) और रायगढ़ (एसटी) सीट शामिल है. पड़ोसी राज्य की बात करें तो मध्य प्रदेश की मुरैना, भिंड (एससी), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (एसटी) सीट पर वोट पड़ेंगे.

गोवा की दो लोकसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे

आज गोवा की दो लोकसभा सीट पर चुनाव हैं. उत्तरी गोवा सीट के लिए भाजपा के मौजूदा सांसद श्रीपद नाइक का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार रमाकांत खलप से है. वहीं, दक्षिण गोवा सीट पर भाजपा ने कांग्रेस के विरियाटो फर्नांडीस के खिलाफ डेम्पो इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक पल्लवी डेम्पो को मैदान में उतारा है.

इस लोकसभा सीट पर चुनाव टाला गया

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की वजह से अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट का चुनाव टाल दिया गया है. अब इस सीट पर छठे फेज में 25 मई को वोटिंग हो सकती है.

यह भी पढ़िए: BJP ने दिल्ली के लिए जारी की अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, कांग्रेस से आए लवली भी करेंगे भाजपा की रैलियां

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago