चुनाव

Lok Sabha Election 2024 Voting: आगरा, मैनपुरी, एटा और बदायूं समेत यूपी की 10 सीटों पर हो रहा मतदान, 1.88 करोड़ वोटर, 100 उम्मीदवार

Lok Sabha Election Third Phase Voting: भारत में आज लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज का मतदान होने जा रहा है. मंगलवार (7 मई) को अकेले उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर वोटिंग है. यहां संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली संसदीय सीट पर मतदान हो रहा.

चुनाव आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में तीसरे फेज के लिए इलेक्शन के लिए 100 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनकी हार—जीत के लिए 1.88 करोड़ मतदाता आज मतदान कर सकेंगे. उम्मीदवारों में एक प्रमुख चेहरा सपाध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव हैं. वो मैनपुरी लोकसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिये प्रयास कर रही हैं. सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव भी फिरोजाबाद सीट से फिर से मैदान में हैं.

एटा सीट पर कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह

तीसरे फेज के चुनाव में आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह भी एटा से ‘हैट्रिक’ बनाने की उम्मीद कर रहे हैं. इसके अलावा सपा का गढ़ मानी जाने बदायूं लोकसभा सीट से आदित्य यादव अपने चुनावी करियर की शुरुआत कर रहे हैं.

बरेली लोकसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार और सपा के प्रवीण सिंह ऐरन के बीच है. कांग्रेस ने फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिंह सिकरवार को मैदान में उतारा है, जबकि उसके सहयोगी दल समाजवादी पार्टी ने बाकी नौ संसदीय क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

तीसरे चरण में इनकी प्रतिष्ठा भी लगी दांव पर

तीसरे चरण में केंद्रीय मंत्री एस. पी. सिंह बघेल (आगरा), उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (मैनपुरी) और राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि (हाथरस) की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एटा, आगरा, आंवला और फतेहपुर सीकरी से भाजपा ने विजयी उम्मीदवारों को बरकरार रखा है. कांग्रेस ने फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिंह सिकरवार को मैदान में उतारा है, जबकि उसके सहयोगी दल समाजवादी पार्टी ने बाकी नौ संसदीय क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

संभल लोकसभा सीट पर BJP के परमेश्वर सैनी

संभल लोकसभा सीट की बात की जाए तो भाजपा ने वहां परमेश्वर लाल सैनी को टिकट दिया है. लोकसभा चुनाव का यह दौर समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिसमें मैनपुरी सीट से डिंपल यादव फिर से जीत के लिए प्रयास कर रही हैं. इस सीट पर उन्होंने अपने ससुर और सपा नेता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी.

इन सीटों पर स्टार प्रचारकों ने झोंका था दम

जिन सीटों पर आज वोट डाले जाएंगे, वहां सभी सियासी दलों के स्टार प्रचारकों ने खूब रैलियां की हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इन निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए ताबड़तोड़ जनसभाएं कीं. उन्होंने 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बरेली में रोड शो में भी भाग लिया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछली दो मई को बरेली, बदायूं और सीतापुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनावों में इतनी बड़ी हार मिलेगी कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समापन चार जून के बाद ‘कांग्रेस ढूंढ़ो यात्रा’ के साथ होगा.

वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल यादव ने भी अपने बेटे आदित्य यादव के लिए वोट मांगे. बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने तीन मई को पार्टी उम्मीदवार रामनाथ सिंह सिकरवार के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए फतेहपुर सीकरी में रोड शो किया.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago