चुनाव

Lok Sabha Election 2024 Voting: गुजरात की सारी लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, पिछले चुनावों में BJP ने किया था क्लीनस्वीप

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: लोकसभा चुनाव-2024 के तीसरे चरण में आज गुजरात की 25 लोकसभा सीट पर मतदान होगा. इसके अलावा यहां पांच विधानसभा सीटों पर भी मतदान जारी है.  चुनाव अधिकारियों के अनुसार, मतदान के लिए इस बार कुल 4.97 करोड़ मतदाता हैं.

कुल 4.97 करोड़ मतदाताओं में 2.56 करोड़ पुरुष, 2.41 करोड़ महिलाएं और 1,534 थर्ड जेंडर के मतदाता राज्य के 50,788 मतदान केंद्रों पर मतदान कर सकेंगे. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कुल मतदान केद्रों में से 17,275 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्रों में और 33,513 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं.

यहां प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह भी करेंगे मतदान

यहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य में वर्ष 2014 व 2019 के अपने प्रदर्शन को एक बार फिर से दोहराने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह दोनों ही गांधीनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले अहमदाबाद शहर में मतदान करेंगे. दोनों के आज रात यहां पहुंचने की उम्मीद है. मोदी रानीप इलाके में स्थित निशान पब्लिक स्कूल के एक बूथ में मतदान करेंगे तो वहीं शाह नारानपुरा उप-क्षेत्रीय कार्यालय में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

आयोग के मुताबिक, राज्य में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए उसने 50,960 मतपत्र इकाइयां (बीयू), 49,140 नियंत्रण इकाइयां (सीयू) और 49,140 वीवीपीएटी मशीने लगायी हैं. इसके अलावा, 25 प्रतिशत बीयू व सीयू और 35 प्रतिशत वीवीपीएटी को विकल्प के तौर पर रखा गया है ताकि मशीनों में आने वाली खराबी से तत्काल निपटा जा सके.

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुलदीप आर्य ने बताया, ”गुजरात की चुनावी प्रणाली मतदाताओं को सुखद अनुभव प्रदान करने के लिए सभी तरह की व्यवस्थाओं से लैस है. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है. सभी जिलों में शुष्क दिवस घोषित किया गया है. मतदान प्रक्रिया की समाप्ति तक 48 घंटे लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा.”

उन्होंने बताया, ”मतदान के दिन लू चलने की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त छाया उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है. मेडिकल किट, आवश्यक दवाएं और ओआरएस सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी.” आर्य ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सहायता बूथ स्थापित किए गए हैं.

गुजरात में सात मई को जिन 25 सीट पर मतदान होगा, उनमें अहमदाबाद (पूर्व) सीट से सबसे अधिक 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. वहीं सबसे कम तीन उम्मीदवार बारदोली लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, नवसारी में सबसे ज्यादा 22 लाख मतदाता हैं, जबकि दूसरे स्थान पर गांधीनगर और तीसरे स्थान पर राजकोट निर्वाचन क्षेत्र है. वहीं भरूच में सबसे कम मतदाता हैं.

चुनाव मैदान में जो दिग्गज उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं उनमें गांधीनगर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पोरबंदर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और राजकोट से परषोत्तम रूपाला शामिल हैं.

आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ रही कांग्रेस को उम्मीद है कि विपक्षी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से मतों का विभाजन नहीं होगा, जो भाजपा को 2014 और 2019 के प्रदर्शन को फिर से दोहराने से रोकेगा.

कांग्रेस गठबंधन के तहत 24 सीट पर (सूरत सहित) चुनाव लड़ रही है जबकि ‘आप’ को भावनगर और भरूच लोकसभा सीट दी गई है. कांग्रेस ने चार मौजूदा और आठ पूर्व विधायकों को मैदान में उतारा है.

भाजपा के मुकेश दलाल ने सूरत संसदीय क्षेत्र से पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर ली है क्योंकि कांग्रेस के नीलेश कुंभाणी का नामांकन पत्र खारिज हो गया था और अन्य उम्मीदवारों ने अपने पर्चे वापस ले लिये.

Bharat Express Desk

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

3 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

29 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

29 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

46 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

60 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago