चुनाव

Lok Sabha Election 2024 Result: गांधी नगर से अमित शाह ने लगातार दूसरी बार दर्ज की बंपर जीत, कांग्रेस उम्मीदवार को 7 लाख से अधिक वोटों से हराया

Lok Sabha Election Results 2024 Amit Shah Wins Gandhi Nagar: लोकसभा चुनाव से के अब तक के नतीजों से साफ होता जा रहा है कि केंद्र में एक बार फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है. देश के हॉट सीटों में से एक गांधीनगर सीट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. अमित शाह ने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 7,447,16 वोटों से जीत दर्ज कर ली है. इससे पहले 2019 में अमित शाह ने 5 लाख वोटों से जीतकर संसद पहुंचे थे. वहीं, इस सीट पर पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने 4.83 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी.

35 साल पुराना है जीत का इतिहास

बता दें कि बीते 35 वर्षों से गुजरात की गांधीनगर सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है. इस सीट पर अमित शाह से पहले दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी का कब्जा हुआ करता था. आडवाणी इस सीट से 6 बार चुनाव जीत चुके हैं. जबकि, अमित शाह इस सीट से साल 2019 से चुनाव जीतते आ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इस सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है.

5 लाख वोटों से मिली जीत

गुजरात के गांधीनगर सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार अमित शाह का मुकाबला कांग्रेस के नेता सोनल पटेल से था. सोनल पटेल अमित शाह के मुकाबले काफी पीछे रह गईं. इनको सिर्फ 2,66,256 वोट मिले. वहीं, अमित शाह को कुल 10,10,972 वोट मिले. इस सीट पर तीसरे नंबर पर बहुजन पार्टी के नेता रहे. इन्हें मजह 7394 वोटों से संतोष करना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

32 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago