देश

Lok Sabha Elections 2024: नीतीश कुमार नहीं छोड़ेंगे BJP का साथ, बिहार में केसी त्यागी बोले— जदयू NDA में है और आगे भी रहेगी

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों के मद्देनजर नीतीश कुमार  जनता दल (यूनाइटेड) के अगले कदम को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच, पार्टी के वरिष्ठ नेता के. सी. त्यागी ने मंगलवार को कहा कि वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में हैं और ‘‘हम राजग में ही रहेंगे.’’ जद(यू) के ‘इंडिया’ गठबंधन में लौट सकने की अटकलों पर त्यागी ने यहां पीटीआई-वीडियो से कहा, ‘‘यह हमारा अंतिम निर्णय है.’’

मतगणना के ताजा रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने वाली है लेकिन भाजपा के बहुमत हासिल करने की संभावना नहीं है. भाजपा को सरकार बनाने के लिए राजग के अपने सहयोगी दलों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी. इस बीच, ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि जद(यू) वापस ‘इंडिया’ गठबंधन में जा सकता है जिसने चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है. हालांकि, त्यागी ने कहा कि इस तरह की अफवाहों पर विराम लगना चाहिए.

जदयू शुरूआत में ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा था

नीतीश का जद(यू) शुरूआत में ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा था, जिसका गठन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राजग का मुकाबला करने के लिए किया गया था. अतीत में भी, नीतीश ने कई बार पाला बदला है और चुनाव से कुछ महीने पहले वह विपक्षी गठबंधन को छोड़कर फिर से राजग में शामिल हो गये थे. बता दे की बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीट है.

राज्य में जद(यू) की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर त्यागी ने कहा कि मतगणना जारी है और उनकी पार्टी ‘‘बिहार में 16 में 13 सीट पर बढ़त बनाये हुए है.’’जद(यू) ने 16 सीट पर चुनाव लड़ा है. समग्र रुझानों पर उन्होंने कहा, ‘‘लोगों का फैसला सर्वोपरि है. नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार राजग की सरकार बनेगी. जनता के सभी फैसलों का हम आदर और सत्कार करते हैं.’’

राजग में दूसरे नंबर की पार्टी हैं.

उत्तर प्रदेश में मतगणना के रुझानों के बारे में पूछे जाने पर त्यागी ने कहा, ‘‘इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग, ‘बूथ केमिस्ट्री’ बदल गई है. यह उसी का नतीजा है.’’त्यागी ने कहा, ‘‘आज हम राजग में दूसरे नंबर की पार्टी हैं. हम दूसरे नंबर पर हैं.’’ उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) चाहेंगे और निमंत्रण भेजेंगे तो हमारे नेता नीतीश कुमार सकारात्मक जवाब देंगे.’’ त्यागी से जब पूछा गया कि क्या भाजपा का प्रदर्शन उम्मीदों से कम रहा है, उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह (मोदी का) करिश्मा नहीं होता, तो भाजपा को इतनी सीट कैसे मिलती.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन, भाजपा और हम सभी को बैठकर चर्चा करनी चाहिए.’’

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

23 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

35 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

40 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

47 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago