चुनाव

“लड़ाई संविधान को बचाने की थी, यूपी की जीत में मेरी बहन का हाथ”- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय पहुंचे. जहा आज कांग्रेस पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई थी. प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “आज जो नतीजे आए वह जनता और लोकतंत्र की जीत है। हम पहले से कह रहे थे कि यह लड़ाई मोदी बनाम जनता है.” वहीं उन्होंने आगे कहा कि :इस बार जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया, सत्ताधारी दल भाजपा ने एक व्यक्ति के चेहरे पर वोट मांगा. आज यह स्पष्ट हो गया है कि यह जनादेश नरेंद्र मोदी के खिलाफ है, यह उनकी नैतिक हार है.”

कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में मोदी जी ने झूठ फैलाया

वहीं राहुल गांधी ने आगे कहा, “कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में मोदी जी ने जो झूठ फैलाया जनता ने उसे समझ लिया. राहुल गांधी की दोनों यात्राएं भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान करोड़ों लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को सुनना और उन समस्याओं का हल ढूंढना ही हमारी कैंपेन का आधार बना.”

वहीं प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “यह चुनाव INDIA गठबंधन और कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ी, यह चुनाव हम भाजपा, हिंदुस्तान की संस्था, सीबीआई-ED, इन सबके खिलाफ लड़े, क्योंकि इन संस्थाओं को नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी ने डराया-धमकाया.” उन्होंने आगे कहा कि लड़ाई संविधान को बचाने की थी.”

JDU और TDP के साथ सरकार बनाने पर ये बोले राहुल गांधी

JDU और TDP के साथ मिलकर सरकार बनाने की संभावनाओं पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “जैसा हमने पहले कहा कि हम INDIA गठबंधन के हमारे साथियों के साथ कल बैठक करेंगे. उसके बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा. हम अपने गठबंधन के दलों से बात किए बिना हम इस पर कोई बयान नहीं देना चाहते.” वहीं राहुल गांधी ने संविधान बचाने की बात करते हुए कहा, “इसे (संविधान) बचाने का काम हिंदुस्तान के सबसे गरीब लोगों ने किया है. मज़दूरों, किसानों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों ने इस संविधान को बचाने का काम किया है.”

इसे भी पढ़ें: Rae Bareli Lok Sabha Elections Result 2024: राहुल ने संभाल ली विरासत, मां सोनिया का तोड़ा ये रिकॉर्ड, रायबरेली में मिली जीत के बाद हर्षित हुआ गांधी परिवार

दोनों सीटों पर जीत को लेकर ये बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दोनों सीटों पर अपनी जीत को लेकर कहा, “मैं दोनों सीटों पर जीता हूं. वायनाड और रायबरेली के मतदाताओं को दिल से धन्यवाद देता हूं. थोड़ा समय लूंगा और तय करूंगा कि कौन सी सीट पर रहूंगा. अभी निर्णय नहीं लिया है.” वहीं उन्होंने आगे कहा, “मैं दोनों सीटों पर जीता हूं. वायनाड और रायबरेली के मतदाताओं को दिल से धन्यवाद देता हूं. थोड़ा समय लूंगा और तय करूंगा कि कौन सी सीट पर रहूंगा. अभी निर्णय नहीं लिया है.”

Rohit Rai

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

1 hour ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

2 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

3 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago