मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार.
Assembly Election: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए तारीखों का ऐलान किया. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा, जबकि झारखंड में दो चरणों में, 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी. दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को होगी. इसी दौरान 47 विधानसभा और दो लोकसभा की सीटों पर उपचुनाव कराए जाने का भी ऐलान चुनाव आयोग ने किया है.
महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, वहीं 81 सीटों वाले झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं. पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है. महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार भी हम PWD और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाएंगे.”
उन्होंने आगे बताया कि “झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं. पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है. झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे.”
-भारत एक्सप्रेस
UP Election 2027: यूपी में पिछले 12 साल में राजनीति में आए 14 IAS-IPS अधिकारियों…
मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…
Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…
UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…
PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…