दुनिया

Maldives: राष्ट्रपति मुइज्जू ने 228 राजनीतिक नियुक्तियों को रद्द किया, कई मंत्री भी शामिल, जानें क्यों उठाया ये कदम

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को एक बड़ा कदम उठाते हुए कई सारी राजनीतिक नियुक्तियों को खारिज कर ​दिया. इन नियुक्तियों की संख्या 228 है. उनका कहना है कि आर्थिक सुधार एजेंडे के तहत यह कदम उठाया गया है.

सोशल साइट X पर उन्होंने एक पोस्ट में कहा, ‘आर्थिक सुधार एजेंडे के तहत प्रत्यक्ष लागत कटौती के उपाय के रूप में मैंने आज अगले 15 दिनों के भीतर विभिन्न सरकारी मंत्रालयों से 228 राजनीतिक नियुक्तियों को हटाने का निर्देश दिया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘इसमें 7 राज्य मंत्री, 43 उप मंत्री, 109 वरिष्ठ राजनीतिक निदेशक और 69 राजनीतिक निदेशक शामिल हैं. इससे सरकारी बजट से हर महीने 5.714 मिलियन रुपये की बचत होगी.’

मालूम हो कि मालदीव की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है और उसे बचाए रखने के लिए मुइज्जू सरकार को संघर्ष करना पड़ रहा है. बीते 26 जुलाई को मालदीव के 59वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने ‘आर्थिक संप्रभुता’ के महत्व पर जोर देते हुए देश की अर्थव्यवस्था को सहयोग करने और मजबूत करने के लिए भारत और चीन को धन्यवाद दिया था. विश्व बैंक का भी कहना है कि मालदीव को व्यापक आर्थिक सुधारों के तत्काल कार्यान्वयन की जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

33 seconds ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

17 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

20 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

29 minutes ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

31 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

38 minutes ago