चुनाव

Maharashtra Assembly Election 2024: बीजेपी मुख्यालय में जलेबी की मिठास, सिद्धिविनायक में शायना एनसी की आराधना, सियासी हलचल तेज!

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों की घड़ी आ गई है. मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस बीच सभी राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है. कहीं पहले से जश्न की तैयारी है तो कहीं कांटे की टक्कर, ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की बेसब्री भी अधिक है. सभी जीत का दावा कर रहे हैं. इसके साथ ही उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत को लेकर पूजा-प्रर्थना भी कर रहे हैं.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं शायना एनसी

शिवसेना की उम्मीदवार शायना एनसी, जो मुंबई की मुम्बादेवी विधानसभा सीट से शिंदे गुट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. उन्होंने शनिवार को मतगणना से पहले सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर उन्होंने मुम्बादेवी क्षेत्र की समस्याओं और अपने विकास संबंधी योजनाओं पर चर्चा की. शायना एनसी ने कहा, “मुम्बादेवी क्षेत्र के निवासियों के लिए क्लस्टर विकास और आवास की समस्याएं प्रमुख हैं. महिलाओं के संदर्भ में उनकी सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने की जरूरत है। यहां के लोगों को अस्पताल और स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है.”

शायना एनसी ने कहा कि मुम्बादेवी क्षेत्र को विकास की एक मजबूत योजना की आवश्यकता है, जिससे इसे एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र में बदला जा सके. उन्होंने क्षेत्र की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “आज यह राज्य के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में से एक है, लेकिन सही दिशा में प्रयासों से इसे बेहतर बनाया जा सकता है.” सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के दौरान शायना ने बताया, “मैं यहां महायुति सरकार की फिर से वापसी के लिए आशीर्वाद लेने आई हूं, ताकि हम जनता की भलाई के लिए लगातार कार्य कर सकें.”

बीजेपी मुख्यालय में जलेबी की मिठास

हरियाणा चुनाव के दौरान सुर्खियों में आई जलेबी अब राजनीतिक दलों के बीच चर्चा का केंद्र बन गई है. हालिया तस्वीरों से पता चलता है कि इस बार यह मिठास महाराष्ट्र तक पहुंच चुकी है. दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय से आई तस्वीरों में जलेबी छानने की तैयारी साफ नजर आ रही है. महाराष्ट्र में महायुति एक बार फिर सत्ता में वापसी का दावा कर रही है, और इस उम्मीद में जश्न की तैयारियां पहले से ही शुरू हो गई हैं. अब सबकी नजरें मतगणना के नतीजों पर टिकी हैं.

संजय निरुपम और मुरजी पटेल पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले, एकनाथ शिंदे गुट के कई उम्मीदवार जीत की कामना लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. अंधेरी ईस्ट से उम्मीदवार मुरजी पटेल ने भगवान गणेश के चरणों में आशीर्वाद लिया. इसी तरह, डिंडोशी विधानसभा सीट से प्रत्याशी संजय निरुपम ने भी मंदिर में दर्शन किए. मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर हमेशा से नेताओं और सेलेब्रिटीज के लिए श्रद्धा का केंद्र रहा है, जहां वे अपनी प्रार्थना लेकर पहुंचते रहते हैं.

महायुति एक बार फिर सत्ता में आएगी: संजय निरुपम

संजय निरुपम ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के बाद कहा, “मैं यहां श्री सिद्धिविनायक का आशीर्वाद लेने आया हूं. मुझे पूरी आशा है कि उनकी कृपा से मैं इस चुनाव में जीत दर्ज करूंगा. साथ ही, शिवसेना, बीजेपी और अजीत पवार की पार्टी के अन्य सभी उम्मीदवार भी सफल होंगे, और महाराष्ट्र में महायुति सरकार एक बार फिर से सत्ता में आएगी.”

Dipesh Thakur

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

41 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

1 hour ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

2 hours ago