यूटिलिटी

अगर आपका PM किसान योजना में नहीं जुड़ा है नाम तो 2 हजार रुपये पाने के लिए तुरंत कर लें ये काम, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

PM Kisan Yojana: भारत सरकार अपने देश के नागरिकों के लिए कोई न कोई योजना चलाती रहती है. सरकार की इन योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिलता है. अलग-अलग लोगों की जरूर को ध्यान में रखकर सरकार योजनाएं लेकर आती है. इन्हीं योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का नाम भी शामिल है.

सरकार ने साल 2018 में इस योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद देती है. इसमें सरकार की ओर से हर 3 महीने बाद 2000 रुपये की तीन किस्तें भेजी जाती हैं. ऐसे में अगर आपने इस योजना में अब तक आवेदन नहीं किया है तो लाभ लेने के लिए जल्द करें आवेदन, आइए जानते हैं क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

2 हजार रुपये पाने के लिए तुरंत कर लें ये काम

दरअसल, सरकार ने पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थी किसानों को e-KYC करवाने के लिए काफी पहले ही निर्देश जारी कर दिया गया है. आप सीएससी सेंटर जाकर पता कर सकते हैं कि योजना में जुड़े आपके खाते में e-KYC पूरा है कि नहीं. अगर नहीं है तो तुरंत इस काम को पूरा करवा लें. इसके अलावा अगर आपके खाते में कोई जानकारी मिसमैच होती है. जैसे आपका नाम गलत दर्ज है, आधार नंबर गलत दर्ज है या पता गलत दर्ज है तो इस वजह से भी आपकी किस्त अटक सकती है. ऐसे में अगर आपने e-KYC नहीं करवाया है तो तुरंत कराव लें. वरना आपके खाते में 2000 रुपये नहीं पहुंच पाएंगे.

क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

  • अगर आपका नाम पीएम किसान योजना में नहीं जुड़ा है तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचते ही आपको फार्मर कॉर्नर सेक्शन में मौजूद न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन आएगा उसपर क्लिक करना होगा.
  • इसके अलावा आपको आपका नाम, मोबाइल नंबर और राज्य की जानकारी दर्ज करनी होगी. फिर कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और सेंड OTP पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद ओटीपी दर्ज करनी होगी फिर सबमिट पर क्लिक करना है. फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आधार नंबर, मोबाइल नंबर, स्टेट सिलेक्ट करनी होगी.
  • फिर आपको अपने बैंक अकाउंट और IFSC कोड दर्ज करना होगा. फिर जमीन की जानकारी दर्ज करनी होगी. साथ ही दस्तावेज की फॉटोकॉपी अपलोड करनी होगी.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगी जिसके बाद आपको किसान आईडी दे दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: अमेरिका या ब्रिटेन नहीं इस देश का पासपोर्ट है सबसे महंगा, जानें कीमत

अब तक किसानों को मिल चुकी है 18 किस्तें

इसके अलावा अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 18 किस्तें मिल चुकी हैं. इस योजना के तहत हर साल 4 बार यानी हर 3 महीने में किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त भेजी जाती है. फिलहाल किसान 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं जो फरवरी 2025 में किसानों के खाते में आ सकती है. अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्दी प्रक्रिया पूरी कर लें और योजना के तहत मिलने वाली सहायता का लाभ उठाएं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

34 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

39 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

1 hour ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

2 hours ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

2 hours ago