चुनाव

Delhi Assembly Elections: केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फेंकने पहुंची मालिवाल की गई डिटेन…..यमुना वाले बयान पर सधांशु त्रिवेदी का करारा पलटवार

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव में केवल 6 दिन बाकी है. चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज है. सभी पार्टीयां और नेताओं का एक दुसरे पर आरोप- प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. सोमवार (27 जनवरी) को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना के पानी को जहरीला बनाने का आरोप लगाया. केजरीवाल के इस दावे पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार किया. वहीं  BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार, झूठ और खोखले वादों का आरोप लगाया.

आरोप- प्रत्यारोपों के बीच गुरुवार को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कूड़ा फेंककर प्रदर्शन कर रही थीं.  जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने  स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने जब मालीवाल से डिटेन किया तो उन्होंने कहा, “आज पूरी दिल्ली कूड़े का ढेर बन गई है. मैं यहां अरविंद केजरीवाल से मिलने आई थी. लेकिन पुलिस ने मुझे डिटेन कर लिया है.”

केजरीवाल ने पूरे शहर को कूड़ेदान में बदला

घटना के दौरान सांसद मालीवाल ने मीडिया से कहा कि “केजरीवाल ने पूरे शहर को कूड़ेदान में तब्दील कर दिया है. मैं यहां उनसे बात करने के लिए आई थी. अभी भी समय है सुधर जाओ, नहीं तो जनता सुधारेगी. मैं केजरीवाल से कहना चाहती हूं कि पुलिस ने मुझे डिटेन कर लिया है. लेकिन, मैं डरने वाली नहीं हूं. न ही पुलिस से और न ही आम आदमी पार्टी के गुंडों से.”

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना के पानी को जहरीला बनाने का आरोप लगाया. उनके इस दावे के विरोध में भाजपा तथ्यों के जरिए आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोल रही है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आंकड़ों की जुबानी ये बताने की कोशिश की है कि आप सरकार गलत बयानी कर रही है.

ऐसे आरोप तो पाकिस्तान ने भी नहीं लगाया: सधांशु त्रिवेदी

अरविंद केजरीवाल के यमुना नदी में जहर वाले बयान पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता आगामी चुनाव में उन्हें इसका जवाब देगी.

मीडिया से बातचीत में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “जिस तरह के आरोप केजरीवाल लगा रहे हैं, ऐसे आरोप तो पाकिस्तान ने भी कभी भारत पर नहीं लगाए. मैं समझता हूं कि केजरीवाल के इस दुष्प्रचार को भलीभांति दिल्ली की जनता समझ चुकी है और 5 फरवरी को दिल्ली की जनता केजरीवाल और इनकी पार्टी को जवाब देगी. भाजपा सांसद ने कहा कि यमुना की सफाई के लिए जो धनराशि उपलब्ध थी, उसका सही उपयोग नहीं किया गया. अपनी अक्षमता को छिपाने के लिए केजरीवाल ने गलत सूचनाओं का सहारा लिया.

जेपी नड्डा ने क्या कहा

जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, “यमुना प्रदूषण पर ‘आपदा’ का आरोप-प्रत्यारोप उनकी अक्षमता और विफल शासन व्यवस्था को उजागर करता है. 10 साल से अधिक समय से अरविंद केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार, झूठ और खोखले वादों के अलावा कुछ नहीं किया है. केंद्र सरकार से 8,500 करोड़ रुपये मिलने के बावजूद नदी की सफाई के लिए कोई सार्थक काम नहीं हुआ है.”

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी. केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के तीनों सदस्यों से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि वे आप नेता से अपने आरोप वापस लेने और लोगों में “दहशत” पैदा करने के लिए माफी मांगने को कहें.

Aarika Singh

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

54 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago