Patna News: बिहार में सासाराम संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. हमले में सांसद मनोज कुमार का सिर फूट गया. उनके गार्ड सहित 7 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.
संवाददाता ने बताया कि घायल सांसद को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया. उसके बाद चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार के मुताबिक, सांसद के भाई साहब का कुदरा नाथूपुर के समीप एक स्कूल है. वहां स्कूल के मामले को लेकर कुछ विवाद हुआ था. सांसद समझाने के लिए उन लोगों के बीच गए थे. वहां विवाद बढ़ गया, जिसमें ग्रामीणों द्वारा पथराव और मारपीट की गई.

बहरहाल, घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है. एसपी का कहना है कि वे जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई करेंगे.
यह भी पढ़िए: सीतापुर से कांग्रेस सांसद Rakesh Rathore को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
