चुनाव

Lok Sabha Election 2024: “मुझे हैरानी होती है कि पीएम मोदी इस पर चुप बैठे रहते हैं…” INDIA गठबंधन की प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है. अब राजनीतिक दल 5वें चरण के मतदान के लिए पूरी ताकत से जुट गए हैं. इस बीच विपक्ष के इंडिया गठबंधन के नेता उत्तर प्रदेश को साधने के लिए शक्ति प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं.

यूपी में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही हैं. रायबरेली से इस बार राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं. आज (15 मई) सुबह लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ताज होटल में इंडिया गठबंधन की प्रेसवार्ता हुई, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा और पीएम मोदी पर हमला बोला.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘हमने (कांग्रेस) देश को बहुत कुछ दिया है. महात्मा गांधी ने आजादी दिलाई, जवाहर लाल नेहरू ने लोकतंत्र की बुनियाद डाली, डॉ. बाबा साहब आंबेडकर ने संविधान लिखा. ये लोग (भाजपा) इसे बदलने की कोशिश कर रहे हैं. हम ये नहीं कहते कि हमारे पास इसे साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है.’

उन्होंने कहा, ‘RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि अगर हम आएंगे तो संविधान में बदलाव लाएंगे. उत्तर प्रदेश में तो भाजपा नेता संविधान बदलने की बातें करते ही रहते हैं और मुझे हैरानी होती है कि पीएम मोदी इस पर चुप बैठे हैं. ये देश, संविधान और लोकतंत्र को बचाने का विषय है. इस पर आप (पीएम मोदी) क्यों नहीं बोलते?’

मजबूत स्थिति में है गठबंधन

प्रेसवार्ता में उन्होंने दावा किया, ‘चार चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, INDIA गठबंधन मजबूत स्थिति में है. जनता ने PM मोदी की विदाई तय कर दी है. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 4 जून को INDIA गठबंधन नई सरकार बनाने जा रही है. 2024 का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है, यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है. यह दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है.’

संविधान को बचाना है

प्रेसवार्ता में बसपा द्वारा INDIA गठबंधन के खिलाफ प्रत्याशी उतारने के सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘मैं यही अपील करूंगा कि बहुजन समाज के लोग जो बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर में आस्था रखते हैं, जो उनके बनाए हुए संविधान को बचाना चाहते हैं, वे अपना वोट खराब न करें. INDIA गठबंधन की मदद करे, जिससे लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके.’

कामयाबी बताकर वोट लो

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के बयान पर कहा, “ये शब्द उनके हैं. मटन, बीफ, चिकन, मछली, मंगलसूत्र ये सारे शब्द मेरे हैं या उनके हैं? 10 साल में आपकी सरकार की कामयाबी क्या हैं? ये बताकर वोट लो.”

भाजपा लगातार नीचे आ रही है

अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “भाजपा को जितनी ऊंचाई पर जाना था वह वहां चली गई लेकिन उसके बाद से 4 चरणों में हम देख रहे हैं कि लगातार नीचे (भाजपा) गिर रही है. उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है. भाजपा का रथ फंसा नहीं है बल्कि धंस गया है. जनता जिन सवालों (बेरोजगारी, पेपर लीक, महंगाई) पर मतदान कर रही है उसका जवाब भाजपा के पास नहीं है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

10 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

13 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

36 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

39 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

55 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

1 hour ago