Madhuri Dixit Birthday
Madhuri Dixit Birthday: बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस और डांस क्वीन माधुरी दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में राज करती हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिन्हें लोग आज भी उसी उत्साह से देखते हैं जैसे वह उस समय देखा करते थे. वहीं एक्टिंग के अलावा माधुरी अपने डांस को लेकर भी काफी ज्यादा फेमस हैं. उनके कुछ आइकॉनिक गाने हैं जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं और जिन्हें बॉलीवुड में एक बार फिर रीक्रिएट भी किया गया है. जी हां आज 15 मई को माधुरी दीक्षित अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में चलिए हम आपको उनके बेहतरीन गानों के बारे में बताते हैं.
बता दें साल 1988 में रिलीज हुई अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और चंकी स्टारर फिल्म ‘तेजाब’ का फेमस गाना एक दी तीन आज भी लोगों की जुबान पर है. ये गाना लोगों ने खूब पसंद किया. साथी ही ये गाना टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बागी 2 में भी इस गाने को रीक्रिएट किया गया. इस बार इस गाने पर जैकलीन फर्नांडिस ने डांस किया था.
वहीं संजय दत्त और माधुरी की साल 1993 में आई ‘खलनायक’ फिल्म ने लोगों के बीच तहलका मचा दिया था. इस फिल्म का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ जबरदस्त हिट हुआ था. वहीं इस फिल्म का ये गाना फिल्म ‘क्रू’ में रीक्रिएट किया गया.
‘याराना’ फिल्म का गाना ‘मेरा पिया घर आया’ आज लोगों का बेहद पसंद है. वहीं बीते साल ये गाना फिर से रीक्रिएट किया गया. इस बार इसमें सनी लियोनी ने डांस किया था और इस गाने को ‘मेरा पिया घर आया ‘2.0’ नाम दिया गया था.
यह भी पढ़ें : शबाना आजमी को ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित, जानिए किसे मिलता है यह खास पुरस्कार
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘बेटा’ लोगों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म का रोमांटिक गाना भी सभी काफी पसंद किया था. आज भी लोग इसे उतना ही पसंद करते हैं, जितना उस समय में किया था.
वहीं 1990 में आई फिल्म ‘सैलाब’ में माधुरी दीक्षित के साथ आदित्य पंचोली लीड रोल में थे. वहीं इस फिल्म का गाना ‘हमको आजकल है इंतजार’ आज भी लोगों के सिर चढ़ा हुआ है
WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…
सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…
BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…
डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…
दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में 22 बड़े प्रस्तावों को…