चुनाव

Lok Sabha Election 2024: मणिपुर के इन 11 मतदान केंद्रों पर आज फिर से डाले जा रहे हैं वोट, गोलीबारी मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Manipur Re-Polling: मणिपुर के 11 बूथों पर आज फिर से वोटिंग जारी है. बता दें कि यहां की दो लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में वोटिंग हुई थी लेकिन हिंसा, आगजनी और बूथ कैप्चरिंग व गोलीबारी के चलते चुनाव आयोग ने यहां पर फिर से चुनाव कराने का निर्णय लिया था. फिलहाल आज शांतिपूर्ण ढंग से वोट पड़ रहे हैं. भारी सुरक्षा के बीच लोग वोट डाल रहे हैं. सुबह 11 बजे तक 37.54 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

बता दें कि आज खुरई, ​​​​साजेब, लेइकाई बामन कंपू (नॉर्थ-ए), थोंगम, बामन कंपू (नॉर्थ-बी), बामन कंपू (साउथ-ईस्ट), बामन कंपू (साउथ-वेस्ट), खोंगमान जोन-V(ए), इरोइशेम्बा, इरोइशेम्बा ममांग लेइकाई, इरोइशेम्बा मयाई लेइकाई और खैदेम माखा के मतदान केंद्रों पर वोट पड़ रहे हैं. लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा का घटना सामने आई थी. मालूम हो कि मणिपुर की दोनों लोकसभा सीट- इनर और आउटर मणिपुर सीट के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले गए थे. इन दोनों केंद्रों पर 72 प्रतिशत मतदान हुआ था. बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी में बूथ केंद्र पर गोलीबारी भी हुई थी जिसमें 3 लोग घायल हो गए थे. इसके अलावा मतदान के दौरान ही कई केंद्रों पर बूथ कैप्चरिंग की घटना भी हुई थी. ईवीएम मशीन भी तोड़ दी गई थी. इसी लिए चुनाव आयोग ने19 तारीख को पड़े वोट को अमान्य घोषित कर दिया था.

ये भी पढ़ें-Basti News: मुंह बोले भाई ने धोखे से पिलाई शराब, रेप करने की कोशिश, अर्धनग्न हालत में मिली युवती

गोलीबारी में तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि 19 अप्रैल को जिन मतदान केंद्रों पर हिंसा हुई थी, उस के पीठासीन अधिकारियों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद इम्फाल के मोइरंगकम्पु सेजाब प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र के पास हिंसा करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मणिपुर में अज्ञात लोगों ने डाले थे 61 वोट

मणिपुर में चुनाव अधिकारियों ने पुलिस को जानकारी दी कि अज्ञात व्यक्तियों का एक समूह इंफाल के खैदेम माखा में मतदान केंद्र में जबरदस्ती घुस गया था और उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना 61 वोट डाल दिए थे. इसी के बाद ही गोलीबारी भी की गई थी. हालांकि सुरक्षा बलों की सक्रियता से ईवीएम मशीनें बचा ली गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

30 minutes ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

38 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

44 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

49 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

1 hour ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

1 hour ago