चुनाव

चुनाव के बाद लगने वाला है तगड़ा झटका… महंगा होगा मोबाइल रिचार्ज, जानें कितनी बढ़ जाएंगी प्लान की कीमतें

Lok Sabha Election 2024 Second Phase: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर आज देश के 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इस बार सात चरणों में चुनाव होने हैं. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को हो चुका है और अब तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा और चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित होंगे. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें हर मोबाइल यूजर को डराकर रख दिया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक चुनाव के बाद मोबाइल रिचार्ज के लिए 20 फीसदी तक कीमतें बढ़ सकती हैं.

बता दें कि पिछले दो सालों से मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतें नहीं बढ़ी हैं. इस दौरान देश में 5जी भी लॉन्च हो चुका है. इसके भी दो साल हो गए हैं. अब बहुत से लोग 5जी मोबाइल का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. ये तो सभी जानते हैं कि 5जी को लॉन्च करने में टेलीकॉम कंपनियों ने भारी रकम खर्च की है, लेकिन अभी तक कोई चार्ज नहीं बढ़ाया गया है लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि कंपनियों ने ग्राहकों से अब ये रकम वसूलने का मन बना लिया है.

ये भी पढ़ें-फर्जी CBI इंस्पेक्टर बनकर हापुड़ मतदान केंद्र की जांच करने पहुंचा शख्स, इस गलती पर पुलिस ने दबोचा

ये खबर इसलिए भी सामने आ रही है, क्योंकि देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने कीमतों की बढ़ोतरी को लेकर पुष्टि की है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने लोकसभा चुनाव के बाद मोबाइल टैरिफ प्लान की कीमतों में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की बात कही है. यानी चुनाव के ठीक बाद मोबाइल ग्राहकों तगड़ा झटका लग सकता है. सभी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान महंगे हो जाएंगे. इसलिए अभी से बजट सेट कर लें.

270 रुपये तक बढ़ सकती हैं कीमतें

भारत की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने तो अपनी कीमतों को लेकर खुलासा भी कर दिया है. कंपनी ने प्रति ग्राहक औसत कमाई (ARPU) का खाका पेश करते हुए ब्रोकरेज नोट में कहा कि कंपनी का मौजूदा एआरपीयू 208 रुपये है, जो वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक 286 रुपये तक पहुंचने की संभावना है.

रिपोर्ट में ये बात भी स्पष्ट की गई है कि ‘हमें उम्मीद है कि भारती एयरटेल का ग्राहक आधार प्रति वर्ष करीब दो प्रतिशत की दर से बढ़ेगा, जबकि उद्योग में प्रति वर्ष एक प्रतिशत की वृद्धि होगी.’

कंपनी ने यह भी कहा है कि इससे उसके प्रति ग्राहक औसत कमाई में 270 रुपये तक का इजाफा हो जाएगा. कंपनी चुनाव के बाद नए रिचार्ज प्लान भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस तरह से माना जा रहा है कि अगर 700 रुपये का कोई प्लान है तो उसकी कीमत बढ़कर 820 रुपये  हो जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

1 hour ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

2 hours ago