खेल

T20 World Cup 2024: टीम चयन से पहले खिलाड़ियों की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता, इस महीने के आखिरी में होगा ऐलान

वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इस महीने के आखिरी में 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है. टीम इंडिया के चयन से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की खराब फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. वहीं दूसरे विकेटकीपर के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल के बीच होड़ लगी हुई है. जिसमें केएल राहुल आगे चल रहे हैं. आईसीसी ने टीम चुनने के लिए एक मई की समय सीमा तय की है. कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा चयन समिति की अगुवाई करने वाले पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर से इसको लेकर मुलाकात कर सकते हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस सप्ताह के अंत तक या अगले सप्ताह के शुरुआत में वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर सकता है.

पंड्या का फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या इस टूर्नामेंट में अब तक कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं. पंड्या ने अब तक 8 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 17 ओवर की गेंदबाजी की है. वहीं उनके बल्ले से 150 रन निकले हैं. आठ मैचों में उनके बल्ले से 7 छक्के निकले हैं. हालांकि, पंड्या के अलावा कोई दूसरा विकल्स नहीं दिख रहा है. क्योंकि शिवम दुबे भी आईपीएल में सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे हैं. रफ्तार के मामले में हार्दिक पंड्या शिवम दुबे से काफी आगे हैं. हालांकि, बल्लेबाजी शिवम दुबे बेहतरीन फॉर्म में हैं. ऐसे में चयनकर्ता उन्हें भी अनदेखा नहीं कर सकते हैं.

विकेटकीपर ऋषभ पंत की जगह पक्की!

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत इस समय शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक खेले गए मैच में 161 के स्ट्राइक रेट से 342 रन बना लिए हैं. अपने प्रदर्शन के दम पर पंत वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है! वहीं दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल और संजू सैमसन के बीच मुकाबला है. संजू सैमसन अब तक खेले गए मैच 8 मैच में 152 के स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए हैं. वहीं केएल राहुल 141 के स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए हैं.

आवेश खान के चयन पर सस्पेंश बरकरार

सेलेक्टर्स को टीम का चयन करते समय तेज गेंदबाज को चुनने में भी सिर पिटने पड़ेंगे. अब देखना होगा कि आवेश खान को टीम में जगह मिलती है वहां की धीमी पिचों को देखते हुए रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को. आवेश खान ने अब तक आठ विकेट चटकाए हैं. जबकि, रवि बिश्नोई भी नौ से कम के इकॉनॉमी से 5 विकेट झटके हैं. इधर, अक्षर पटेल भी 7 विकेट चटकाकर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, SRH Vs RCB Highlights: आरसीबी को मिली सीजन की दूसरी जीत, हैदराबाद को उसके घर में हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

12 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago