देश

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अभियान चलाएंगी उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, करेंगी पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार

आम आदमी पार्टी (आप ) नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने आज शुक्रवार को घोषणा की कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल उनकी गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए अभियान में उतरेंगी. आतिशी के अनुसार , सुनीता केजरीवाल व्यक्तिगत रूप से अपने पति के लिए आशीर्वाद मांगने और पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए दिल्ली, पंजाब, गुजरात और हरियाणा में रोड शो भी करेंगी. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल व्यक्तिगत रूप से अभियान में उतरेंगी. वहीं आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अभियान का प्रारंभिक फोकस दिल्ली पर होगा , 27 अप्रैल को पूर्वी दिल्ली लोकसभा में एक रोड शो होगा, इसके बाद 28 अप्रैल को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा में एक रोड शो होगा.

कल से दिल्ली में शुरू होगा प्रचार अभियान

आतिशी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल के लिए सुनीता केजरीवाल का अभियान कल से दिल्ली में शुरू होगा. कल, 27 अप्रैल को सुनीता जी पूर्वी दिल्ली लोकसभा में रोड शो करेंगी और पूर्वी दिल्ली की जनता से अरविंद केजरीवाल के लिए आशीर्वाद मांगेंगी. 28 अप्रैल को सुनीता केजरीवाल जी पश्चिमी दिल्ली लोकसभा में रोड शो करेंगी और पश्चिमी दिल्ली की जनता से आशीर्वाद मांगेंगी.”

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections-2024: सीएम योगी के ‘चूरन’ वाले बयान पर सियासत तेज, शिवपाल यादव ने कहा- ‘बहुतों का हाजमा दुरुस्त किया’

केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार

आप नेता आतिशी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की राजनीतिक रणनीति को जिम्मेदार ठहराया. आतिशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ” भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और उसके राजनीतिक हथियार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने से रोकने के लिए गिरफ्तार किया. उनका यह दांव उन पर ही उल्टा पड़ गया. दिल्ली, पंजाब और देशभर के लोग अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं और वे इस गिरफ्तारी का जवाब आप को वोट देकर देंगे.” आतिशी के मुताबिक, गिरफ्तारी से अरविंद केजरीवाल के लिए समर्थन जुटा है.”

Rohit Rai

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

8 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago