चुनाव

Lok Sabha Election-2024: मुख्तार के भाई अफजाल लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं, आज हाईकोर्ट में तय होगी किस्मत

Afzal Ansari News: बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी को लेकर हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी और इसके बात तय होगा कि वह इस बार का लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं. इस बार उनको सपा ने गाजीपुर से टिकट दिया है, जबकि इससे पहले वह बसपा के टिकट पर यहां से जीते थे लेकिन अब उन्होंने बसपा छोड़ दी है. तो वहीं इस बार उनके चुनाव लड़ पाने को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है. गैंगस्टर मामले में उनको चार साल की सजा मिली है. इसके खिलाफ अफजाल अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. इसी के साथ ही भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय के परिवार की अर्जी पर भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी.

गौरतलब है कि पिछले साल 29 अप्रैल को गाजीपुर की स्पेशल कोर्ट ने गैंगस्टर मामले में अफजाल को 4 साल की सजा सुनाई थी. इसकी वजह से अफजाल को जेल भी जाना पड़ा था और लोकसभा की सदस्यता भी निरस्त कर दी गई थी, लेकिन बाद में कोर्ट ने जमानत दे दी थी. तो वहीं इस सजा को खारिज करने के लिए अफजाल ने हाईकोर्ट का रुख किया है तो वहीं कृष्णानंद राय के परिवार ने अफजाल अंसारी को मिली 4 साल की सजा को बढाए जाने की अपील को लेकर याचिका दाखिल की है. जस्टिस संजय सिंह की सिंगल बेंच एक साथ दोनों अर्जियों की सुनवाई करेगी. माना जा रहा है कि अगर हाईकोर्ट से सजा बढ़ाई जाती है तो अंसारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बता दें कि हाल ही में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें-AAP का दावा- गिरफ्तारी के बाद तेजी से घट रहा है केजरीवाल का वजन….जेल प्रशासन ने कही ये बात

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है रोक

बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से बसपा ने अफजाल को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था. तो वहीं गाजीपुर स्पेशल कोर्ट से सजा मिलने के बाद उनकी मुसीबत बढ़ गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी 4 साल की सजा पर रोक लगा दी. इसी के बाद अफजाल की लोकसभा की सदस्यता भी बहाल हो गई थी. इसी के बाद सपा ने टिकट देकर उनको अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago