अरविंद केजरीवाल.
Arvind Kejriwal in Jail: आम आदमी पार्टी (AAP) ने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है. पार्टी ने दावा किया है कि गिरफ्तारी के बाद से ही केजरीवाल का वजन तेजी से घट रहा है. दावा किया गया है कि अब तक 4.5 किलो वजन घट गया है. इसको लेकर मुख्यमंत्री के चिकित्सकों ने भी चिंता जाहिर की है तो वहीं तिहाड़ जेल प्रशासन ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल बिल्कुल स्वस्थ्य हैं. जेल के डॉक्टरों ने ऐसी किसी भी तरह की बात से इंकार किया है.
बता दें कि केजरीवाल को शराब घोटोला मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. मीडिया सूत्रों के मुताबिक तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की पहली रात करवटें बदलते हुए बीती थी, लेकिन दूसरे दिन से उन्होंने योग से अपने दिन की शुरुआत की थी. जेल नियमों के अनुसार उनको बिना चीनी वाली चाय व ब्रेड नाश्ते में दी गई. इसके बाद उन्होंने अखबार पढ़ा और कुछ देर टेलीविजन भी देखा. जेल सूत्रों की मानें तो मधुमेह के कारण अदालत ने उनको सुबह-शाम घर का खाना खाने की इजाजत दी है, जबकि नाश्ता जेल का ही करेंगे. उनके नाश्ते में आलू नहीं रहेगा. इसी के साथ ही उनकी सेल में मच्छरदानी लगाई गई है. जेल सूत्रों ने बताया कि पहली रात में वह दो बार जगे थे और फिर कुर्सी पर बैठकर कुछ देर तक कुछ विचार करते रहे और फिर पानी पीकर सो गए थे लेकिन दूसरे दिन सुबह करीब छह बजे उठकर उन्होंने योगा आदि किया और फिर चाय नाश्ता किया था.
सीएम केजरीवाल को मधुमेह की शिकायत होने के कारण जेल प्रशासन के चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है. जेल अधिकारियों ने बताया कि शुगर स्तर की लगातार जांच की जा रही है. इसी के साथ ही सेल के आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है और मौजूद जेलकर्मियों को सख्त आदेश दिया गया है कि अगर वह किसी तरह की भी स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत करते हैं तो तुरंत इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाए. फिलहाल उनको ग्लूकोमीटर, इसबगोल, ग्लूकोज और अचानक शुगर का स्तर कम होने पर जेल अधीक्षक को टॉफी देने के लिए कहा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…