गुजराती स्टाइल खट्टा मूंग दाल
Khatta Moong Dal: दाल भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा माना जाता है सिर्फ इसलिए नहीं कि ये प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत हैं. बल्कि हर दाल का अपना एक अलग स्वाद और फायदा होता हैं. अगर हम अपनी रसोई में देखे तों हमें दाल की काफी सारी वैराइटी मिल जाएगी जिन्हें हम एक एक करके रोज आराम से बना सकते हैं. ऐसे में अगर आप अपने रेगुलर लाइफस्टाइल में नॉर्मल दाल खाकर बोर हो गए हैं तो हम आपको एक अलग तरीके की दाल बनाना सिखाने जा रहे हैं. जिसकी नाम है खट्टा मूंग दाल, खट्टा मूंग दाल गुजरात की एक दाल रेसिपी है जिसे रोटी और चालव के साथ खाया जा सकता है. ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं इसे बनाने का सही तरीका.
2 कप मूंग दाल
1कप खट्टा दही
2चम्मच लाल मिर्च पाउडर
3बड़े चम्मच बेसन
2चम्मच हल्दी
2चम्मच धनिया पाउडर
1छोटा चम्मच जीरा
1चम्मच राई
2नग हरी मिर्च
5-6अदरक की कतरनें
1/2कप हरा धनिया, कटा हुआ
ये भी पढ़ें:कौन है ये नन्ही बच्ची, जिसके साथ तस्वीर शेयर कर बोले गौतम अडानी- इन आंखों के सामने दुनिया की सारी दौलत फीकी
अगर आप नॉर्मल दाल खाकर बोर हो गए है और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आप खट्टा मूंग दाल बना सकते हैं. इसको बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को धोकर साफ कर लीजिए. साफ होने के बाद इसे 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. उसके बाद एक प्रेशर कूकर लें और उसमें भीगी हुई दाल डाल दें. प्रेशर कुकर में तीन कप पानी डालें और दाल को कम से कम 3 सीटी आने तक पकाएं. फीर एक कटोरा लें और उसमें बेसन, खट्टा दही, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी के साथ एक कप पानी डालें. फिर उसे अच्छी तरह मिलाएं और इसे थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
उसके बाद एक पैन लें और उसमें थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें जीरा, राई, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें. पैन में कुछ सेंकड के लिए धीमी आंच पर जीरा फूटने दीजिए. एक बार पकने के बाद उबली हुई मूंग दाल को पैन में डालें और अच्छी तरह मिलाएं. फिर धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक पकाएं अब दाल में बेसन-दही को मिलाकर मिक्स कर दें. सामग्री को अच्छी तरह से मिल जानें दें और धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकने दें. एक बार पक जाने के बाद पकी हुई दाल को आंच से उतार लें. धनिया के पत्ते से उसे सजाएं और इस दाल का आनंद उठाएं.
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…