चुनाव

पल्लवी पटेल-ओवैसी ने यूपी की 7 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, बीजेपी-सपा की राह हुई मुश्किल

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 में अपना दल कमेरावादी और एआईएमआईएम गठबंधनप में चुनाव लड़ रहे हैं. अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल सपा से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरी हैं. इस बीच दोनों ही पार्टियों ने 7 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. पल्लवी पटेल और ओवैसी ने यूपी की 7 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. इसमें पिछड़ा, दलित और मुस्लिम फाॅर्मूले को ध्यान में रखकर ही सीटों का बंटवारा किया गया है. लिस्ट में एक मुस्लिम को मौका मिला है.

पीडीएम मोर्चा ने बरेली से सुभाष पटेल को प्रत्याशी बनाया है. वहीं हाथरस से जयवीर सिंह धनगर, फिरोजाबाद से प्रेमदत्त बघेल, रायबरेली से हाफिज मोहम्मद मोबीन, भदोही से प्रेम चंद्र बिंद, फतेहपुर से राम किशन पोल और चंदौली से जवाहन बिंद को प्रत्याशी बनाया है.

सपा-भाजपा को ऐसे होगी मुश्किल

बता दें कि पल्लवी ने सपा से गठबंधन टूटने के बाद लोकसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया था. जिसके बाद उन्होंने ओवैसी की एआईएमआईएम के साथ गठबंधन किया था और अखिलेश यादव के पीडीए के जवाब में पीडीएम मोर्चा बनाया. बता दें कि पल्लवी ने कुर्मी बहुल सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर सपा और भाजपा की राहें मुश्किल बना दी हैं.

राज्यसभा चुनाव में सामने आया था विवाद

गौरतलब है कि पल्लवी पटेल ने राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा पर पीडीए की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने से इंकार कर दिया था. वोटिंग के दिन भी उनकी सपा प्रमुख से बहस हुई थी इसके बाद अखिलेश भी उनसे नाराज हो गए थे. उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा था कि पल्लवी पटेल के साथ सिर्फ 2022 तक ही गठबंधन था लेकिन 2024 में उनके साथ कोई गठबंधन नहीं है.

ये भी पढ़ेंः Delhi Metro: मेट्रो यात्रियों को लूटने वाली महिला गैंग को पुलिस ने दबोचा, गोद में बच्चा लेकर इस तरह करती थीं लोगों का शिकार, रहें सावधान

ये भी पढ़ेंः ‘भाजपा आ गई तो पहले इलाज तुम्हारा और मेरा होना है…’ इमरान मसूद का Video वायरल, शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची BJP

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

6 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

6 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

7 hours ago