चुनाव

वोट डालने के बाद जनसैलाब के बीच पहुंचे पीएम मोदी, बुजुर्ग महिला ने बांधी राखी, भावुक हुए प्रधानमंत्री, देखें Video

Lok Sabha Elections 2024 Phase-3: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है. शाम को 6 बजे तक मतदान होगा. 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस दौरान गुजरात की भी सभी 26 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग जारी है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अहमदाबाद के बूथ पर जाकर अपना वोट डाला. बता दें कि पीएम मोदी के यहां पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे. तो वहीं पीएम मोदी भी जब मतदान केंद्र पहुंचे तो लोगों के साथ मुलाकात की. इसी दौरान वह एक बच्चे को दुलराते भी दिखे तो वहीं एक बुजुर्ग महिला ने उनको राखी बांधी.

ये भी पढ़ें-“अपने आप को डांस करता देख अच्छा लगा…”,खुद पर बने मीम को री-पोस्ट करते हुए बोले PM मोदी, देखें Video

बता दें कि पीएम मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में स्थित निशान विद्यालय पोलिंग बूथ पर जाकर अपना वोट डाला. इस दौरान इस मतदान केंद्र पर हजारों की संख्या में लोग खड़े थे और पीएम मोदी का स्वागत कर रहे थे. तो वहीं पीएम ने भी वहां मौजूद जनता का अभिवादन किया और लोगों से मुलाकात की. तभी एक बुजुर्ग महिला ने पीएम मोदी को राखी बांधने के लिए हाथ आगे बढ़ाया और फिर पीएम मोदी ने भी हाथ आगे बढ़ाते हुए उनसे राखी बंधवाई. इसके बाद पीएम मोदी ने सिर झुकाते हुए हाथ जोड़े और फिर वह सभी को प्रणाम करते हुए आगे चले गए. पीएम मोदी का राखी बंधवाते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि पीएम मोदी ने वोट डालने के बाद कहा, “आज तीसरे चरण का मतदान है मैं देशवासियों से विशेष रूप से आग्रह करूंगा कि लोकतंत्र में मतदान एक सामान्य दान नहीं है. हमारे देश में दान का एक महत्व है, उसी भाव से देशवासी ज़्यादा से ज़्यादा मतदान करें.”

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago