आस्था

Surya Gochar: 7 दिन बाद शुरू होंगे इन राशियों के बुरे दिन! आर्थिक नुकसान और रोग की संभावना, सूर्य का होगा वृषभ राशि में प्रवेश

Surya Gochar 2024 Taurus Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद खास माना गया है. ग्रहों के राजा सूर्य देव जब कभी भी गोचर करते हैं तो उसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य देव मंगलवार 14 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव इस दिन शाम 6 बजकर 07 मिनट पर राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ में एंट्री कर जाएंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं है. सूर्य-गोचर की अवधि में कई प्रकार की परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है.

मिथुन राशि

सूर्य का यह गोचर इस राशि के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है. सूर्य-गोचर की अवधि में आंखों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. रिश्तों पर भी बुरा असर देखने को मिल सकता है. भाई-बहन के बीच गलतफहमी हो सकती है. आपसी विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है.

तुला राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन के दौरान किसी प्रकार का निवेश करने से पहले उसके परिणामों पर अच्छी तरह से विचार कर लें. अन्यथा भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है. आर्थिक जीवन के लिए 14 मई से 15 जून तक का समय कष्टकारी साबित हो सकता है. स्वास्थ्य के नजरिए से भी यह समय अच्छा नहीं कहा जा रहा है. ऐसे में इस बातों के खास ख्याल रखें.

वृश्चिक राशि

सूर्य का यह गोचर वृश्चिक राशि से संबंधित लोगों के लिए भी अच्छा नहीं कहा जा रहा है. सूर्य-गोचर की अवधि में शादीशुदा जिंदगी और स्वास्थ्य को लेकर खास सतर्क रहना होगा. करियर में भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

मकर राशि

सूर्य का यह राशि परिवर्तन जीवन पर नकारात्मक असर डालेगा. जॉब करने वालों को कार्यस्थल पर बेहद सतर्क रहना होगा. कार्यस्थल पर अधिकारी से विवाद हो सकता है. ऐसी स्थिति में आपको अनावश्यक विवादों के बचकर रहना होगा. फिजूलखर्ची से आर्थिक जीवन प्रभावित होगा. निवेश को लेकर सावधान रहें.

कुंभ राशि

सूर्य का यह गोचर कुंभ राशि पर अशुभ प्रभाव डाल सकता है. शादीशुदा जिंदगी में अशांति का अनुभव हो सकता है. पर्सलन लाइफ में तनाव हो सकता है. जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. सांस से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

मीन राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन के दौरान बेहद सतर्क रहना होगा. वाहन चलाते वक्त खास सतर्क रहना होगा. आर्थिक गतिविधियों में सावधान रहना अच्छा होगा. पैसों के लेनदेन में गड़बड़ी की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: इस महीने मंगल देव खोलेंगे इन 6 राशियों के बंद किस्मत के ताले! करियर और रोजगार पर पड़ेगा ये खास असर

Dipesh Thakur

Recent Posts

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

16 minutes ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

1 hour ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

3 hours ago