चुनाव

PM मोदी ने बच्ची की फोटो पर इस वजह से दिया ऑटोग्राफ, खुशी से झूम उठी मां, Video

PM Modi in Telangana: देश में लोकसभा चुनाव की लहर चल रही है. राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों का प्रचार करने में जुटे हैं. फिलहाल चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं और चौथे चरण को लेकर भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. पीएम मोदी लगातार देश के तमाम हिस्सों में तूफानी दौरा कर रहे हैं.

इसी क्रम में वह शुक्रवार को तेलंगाना पहुंचे और यहां पर एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता विजयलक्ष्मी से मुलाकात की. पीएम ने एक बच्ची की फोटो पर ऑटोग्राफ भी दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विजयलक्ष्मी पीएम मोदी को एक फोटो दिखाती हैं, जिस पर वो अपना ऑटोग्राफ देते हैं. विजयलक्ष्मी बताती हैं कि वो बहुत खुश हैं कि पीएम मोदी ने उन्हें ऑटोग्राफ दिया है. वह कहती हैं कि मेरी बेटी यह देखकर खुश होगी.

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी यशोधरा ने पीएम मोदी के ऊपर एक गाना गया था, जिसे पीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर री-पोस्ट भी किया था. विजयलक्ष्मी हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की बेटी हैं.

ये भी पढ़ें-‘दिव्यांग बहनों को आगे आने दें…’, कहकर पीएम मोदी ने रोका भाषण, फिर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा पंडाल – VIDEO

9 दिसंबर 2023 को शेयर किया था वीडियो

बता दें कि 9 दिसंबर 2023 को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोती का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पीएम मोदी की प्रशंसा में एक कविता, हम से ज्यादा मातृभूमि को जिसने मान दिया, खुद का जीवन भी जिसने भारत के नाम किया… गाते हुए दिखाई दे रही है.

दिव्यांग बहनों के लिए अद्भुत स्नेह

तेलंगाना के महबूबनगर में पीएम मोदी का दिव्यांग बहनों के लिए अद्भुत स्नेह देखने को मिला. यहां पर पीएम मोदी जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर भीड़ में दिव्यांग युवतियों पर गई और उन्होंने मंच के आगे खड़े लोगों से हटने की अपील करते हुए कहा कि दिव्यांग बहनों को आगे आने दें.

इसके बाद पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और सभी ने इसके लिए पीएम मोदी की प्रशंसा की. इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीएम ने इस मौके पर ये भी कहा कि मैं तब तक आगे भाषण नहीं दूंगा, जब तक इन बहनों के लिए व्यवस्था नहीं हो जाती है. मैं बहनों की तकलीफ नहीं देख सकता.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

43 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

57 minutes ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

1 hour ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

2 hours ago