पद्म पुरस्कार विजेता पूर्णमासी जानी के पैर छूते पीएम मोदी
PM Modi in Kandhamal: प्रधानमंत्री मोदी ने आज ओडिशा के कंधमाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे ओडिशा का आशीर्वाद मेरे साथ है. देश की करोड़ों माताओं का आशीर्वाद जब मुझे मिलता है तो दिल को संतोष होता है.
इस मौके पर उन्होंने मंच पर ही पद्म पुरस्कार विजेता पूर्णमासी जानी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. पीएम ने उनके पैर भी छुए हालांकि पूर्णमासी ने पीएम का हाथ पकड़ लिया. इसके बाद वह खुद भी पीएम के पैर छूने लगीं तो पीएम मोदी ने उनका हाथ पकड़ लिया और पैर नहीं छूने दिए. इस दौरान पूरा पंडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज रहा था. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कल शाम मैं भुवनेश्वर पहुंचा. वहां की शाम अद्भुत थी. सड़कों पर अपार जनसमूह था. सभी सड़कों पर आकर आशीर्वाद दे रहे थे. मेरे लिए ओडिशा का स्नेह बहुत बड़ी ताकत है. मैं ओडिशा के लोगों का ऋणी हूं. आप लोगों ने मुझे कर्जदार बना दिया है. मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके प्यार और आशीर्वाद का कर्ज ज्यादा से ज्यादा मेहनत करके और देश की सेवा करके चुकाऊंगा. पीएम यह भी बोले कि ओडिशा को दिन-रात मेहनत करके एक विकसित राज्य बनाऊंगा.
ये भी पढ़ें- PM मोदी ने बच्ची की फोटो पर इस वजह से दिया ऑटोग्राफ, खुशी से झूम उठी मां, Video
इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरण परीक्षण किया था तो दुनियाभर में जो भारतीय रहते थे, वह गर्व से भर गए थे. एक वो दिन था जब भारत ने दुनिया को अपने सामर्थ्य का परिचय करवाया था तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की सोच है, जो बार-बार अपने देश को डराने की कोशिश करती है. वो कहती है कि संभलकर चलो, पाकिस्तान के पास एटम बम है.
पीएम मोदी ने कांग्रेस सहित अन्य सभी विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि ये मरे पड़े लोग देश के मन को भी मार रहे हैं. कांग्रेस का हमेशा ऐसा ही रवैया रहा है. पाकिस्तान की हालत ये है कि बम को संभालने की हिम्मत नहीं है. वो तो बम बेचने पर आ गए हैं, लेकिन उनका माल बिकता भी नहीं है, क्योंकि क्वालिटी अच्छी नहीं है.
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस की इस सोच के कारण जम्मू कश्मीर ने आतंक झेला है. ये लोग आतंकी संगठनों के साथ बैठक करते थे. 26/11 के हमले के बाद इन लोगों की हिम्मत नहीं पड़ी कि आतंक के सरपरस्तों के खिलाफ कार्रवाई करें. इन्हें डर लगता था कि अगर हम कार्रवाई करेंगे तो वोट बैंक नाराज हो जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Allahabad High Court lawyers protest boycott court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर शुरू हुआ…