चुनाव

PM मोदी ने दुर्गापुर में किया 5,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण, बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे पर TMC सरकार को धिक्कारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इनमें तेल, गैस, बिजली, सड़क और रेल से जुड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. दुर्गापुर, पश्चिम वर्धमान जिले का प्रमुख शहर, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पीएम की दूसरी बंगाल यात्रा का केंद्र रहा. इससे पहले 29 और 30 मई को उन्होंने अलिपुरद्वार और कूच विहार में परियोजनाओं की शुरुआत की थी.

TMC पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप

दुर्गापुर में अपने संबोधन में पीएम मोदी (PM Modi) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि TMC ने अपने स्वार्थ के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दिया और इसके लिए एक इकोसिस्टम बनाया, जो बंगाल, देश और बांग्ला संस्कृति के लिए खतरा है. उन्होंने स्पष्ट किया, “जो भारत का नागरिक नहीं है और घुसपैठ करके आया है, उसपर संविधान के तहत कार्रवाई होगी. बंगाल के खिलाफ साजिश को भाजपा कामयाब नहीं होने देगी, ये मोदी की गारंटी है.”

बंगाल में सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर दागे सवाल

पीएम मोदी (PM Modi) ने मुर्शिदाबाद की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हत्या जैसी वारदात के बाद भी पुलिस निष्क्रिय रही. उन्होंने TMC सरकार पर आरोप लगाया कि वह न तो लोगों की जान-माल की रक्षा कर पा रही है और न ही निवेशकों का भरोसा जीत पा रही है. उन्होंने बंगाल के अस्पतालों में डॉक्टरों और बेटियों के साथ अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए TMC पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया. मोदी ने कहा कि TMC सरकार बंगाल के विकास में बाधा बन रही है और इसके हटने पर ही असली परिवर्तन आएगा.

बंगाल की गौरवशाली विरासत, रेल कनेक्टिविटी

पीएम मोदी (PM Modi) ने बंगाल की ऐतिहासिक विरासत को याद करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बिधान चंद्र राय जैसे नेताओं का जिक्र किया, जिन्होंने देश के औद्योगिक विकास की नींव रखी. उन्होंने बताया कि बंगाल में सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और कोलकाता मेट्रो का विस्तार हो रहा है. दो नए रेलवे ओवरब्रिज भी बंगाल को समर्पित किए गए.

राज्‍य में बढ़ता भ्रष्टाचार और युवाओं की चिंता

पीएम मोदी (PM Modi) ने TMC पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि बंगाल की नीतियां भ्रष्टाचारियों के लिए बनाई जा रही हैं. उन्होंने युवाओं की शिक्षा और कौशल विकास में हो रही उपेक्षा को चिंताजनक बताया.

Follow Bharat Express on X

यह भी पढ़िए: पीएम ने 7,200 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है, वैसे ही पूरब में मोतिहारी का नाम हो

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

31 minutes ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

54 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

1 hour ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

1 hour ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago