प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इनमें तेल, गैस, बिजली, सड़क और रेल से जुड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. दुर्गापुर, पश्चिम वर्धमान जिले का प्रमुख शहर, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पीएम की दूसरी बंगाल यात्रा का केंद्र रहा. इससे पहले 29 और 30 मई को उन्होंने अलिपुरद्वार और कूच विहार में परियोजनाओं की शुरुआत की थी.
Speaking at the launch of various development works in Durgapur, West Bengal. These key projects in oil and gas, power, rail and road sectors will boost the region’s infrastructure and connectivity. https://t.co/IDvmIEfERR
— Narendra Modi (@narendramodi) July 18, 2025
TMC पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप
दुर्गापुर में अपने संबोधन में पीएम मोदी (PM Modi) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि TMC ने अपने स्वार्थ के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दिया और इसके लिए एक इकोसिस्टम बनाया, जो बंगाल, देश और बांग्ला संस्कृति के लिए खतरा है. उन्होंने स्पष्ट किया, “जो भारत का नागरिक नहीं है और घुसपैठ करके आया है, उसपर संविधान के तहत कार्रवाई होगी. बंगाल के खिलाफ साजिश को भाजपा कामयाब नहीं होने देगी, ये मोदी की गारंटी है.”
TMC’s misrule in West Bengal has been marked by lies, lawlessness and loot. The people are turning towards the BJP with hope. Watch from Durgapur. https://t.co/SZMEEM8rmb
— Narendra Modi (@narendramodi) July 18, 2025
बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दागे सवाल
पीएम मोदी (PM Modi) ने मुर्शिदाबाद की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हत्या जैसी वारदात के बाद भी पुलिस निष्क्रिय रही. उन्होंने TMC सरकार पर आरोप लगाया कि वह न तो लोगों की जान-माल की रक्षा कर पा रही है और न ही निवेशकों का भरोसा जीत पा रही है. उन्होंने बंगाल के अस्पतालों में डॉक्टरों और बेटियों के साथ अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए TMC पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया. मोदी ने कहा कि TMC सरकार बंगाल के विकास में बाधा बन रही है और इसके हटने पर ही असली परिवर्तन आएगा.
बंगाल की गौरवशाली विरासत, रेल कनेक्टिविटी
पीएम मोदी (PM Modi) ने बंगाल की ऐतिहासिक विरासत को याद करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बिधान चंद्र राय जैसे नेताओं का जिक्र किया, जिन्होंने देश के औद्योगिक विकास की नींव रखी. उन्होंने बताया कि बंगाल में सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और कोलकाता मेट्रो का विस्तार हो रहा है. दो नए रेलवे ओवरब्रिज भी बंगाल को समर्पित किए गए.
राज्य में बढ़ता भ्रष्टाचार और युवाओं की चिंता
पीएम मोदी (PM Modi) ने TMC पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि बंगाल की नीतियां भ्रष्टाचारियों के लिए बनाई जा रही हैं. उन्होंने युवाओं की शिक्षा और कौशल विकास में हो रही उपेक्षा को चिंताजनक बताया.
Follow Bharat Express on X
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



